फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Six teams formed, 22 days passed, investigation of ambulance beneficiaries zero

छह टीमें गठित, 22 दिन बीते, एंबुलेंस लाभार्थियों की जांच शून्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Six teams formed, 22 days passed, investigation of ambulance beneficiaries zero
गर्भवती, प्रसूता व अन्य स्त्री रोग से पीड़ित महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने और ले जाने जाने के लाभार्थियों के फर्जी आंकड़े प्रस्तुत करने की आंच अमरोहा भी पहुंच गई है। यहां भी लाभार्थियों के आंकड़ों की जांच होगी। सीएमओ ने सत्रह दिन पहले छठ टीमें गठित की थी। लेकिन जिम्मेदार जांच करने को तैयार नहीं है। शासन से रिमाइंडर आ रहे हैं, इसके बाद भी जांच शून्य पड़ी हुई है।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद में कुल 43 एंबुलेंस हैं। इसमें 21 एंबुलेंस 102, 20 एंबुलेंस 108 और दो एंबुलेंस एएलएस हैं। इन एंबुलेंसों से गर्भवती, प्रसूता व अन्य स्त्री रोग से पीड़ित महिलाओं और सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने की सुविधा दी जाती है। लेकिन कुछ दिन पहले लाभार्थियों के अस्पताल पहुंचाने और घर छोड़ने के नाम पर 102-108 एंबुलेंस संचालकों की ओर से फेरे बढ़ाने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद शासन स्तर से प्रदेश भर में इसकी जांच शुरू कराई है। प्रदेश के कई जिलों में लाभार्थियों और एंबुुलेंस संचालकों द्वारा प्रस्तुत किए गए आंकडों में गड़बड़ी पकड़ी गई है। इस संबंध में शासन ने 20 मई को आदेश दिए थे। जबकि 13 जून को सीएम डॉ संजय अग्रवाल ले एसीएमओ डॉ दिनेश कुमार को नोडल अधिकारी बनाते हुए अमरोहा, धनौरा, गजरौला, हसनपुर, जोया, रहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तीन-तीन सदस्य दिन गठित की थी। लेकिन उनके आदेशों के 21 दिन बाद भी टीमों ने जांच शुरू नहीं की है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि सभी टीमों को इस साल से फरवरी, मार्च और अप्रैल के आकड़ों की जांच करनी है। आकड़ों की ब्लाकवार रिपोर्ट तैयार की जाएगी। पहले की टीमे गठित कर दी गई थीं। अब मेरा तबादला हो गया है। इसमें क्या कार्रवाई हुई इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed