{"_id":"6273ffb343d76e56eb3cd336","slug":"six-people-drowned-in-ganga-river-in-amroha-four-were-rescued-two-still-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: गंगा में नहा रहे छह लोग बहे, गोताखोरों ने चार को बचाया, लापता किशोर व युवक की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: गंगा में नहा रहे छह लोग बहे, गोताखोरों ने चार को बचाया, लापता किशोर व युवक की तलाश में जुटी पुलिस
Thu, 05 May 2022 10:18 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा)।
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 05 May 2022 10:18 PM IST
सार
अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव टोकरा पट्टी में भांजी के घर भात लेकर पहुंचे ननिहाल पक्ष के लोग तिगरी गंगा में नहाने के दौरान डूबने लगे। जिसमें छह लोग पानी में बह गए। नदी के किनारे मौजूद लोगों की मदद से चार लोगों को बचा लिया गया। इनमें से दो लोग अभी भी लापता है। जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा एक गांव में भांजी के विवाह में भात देने के बाद तिगरी गंगा धाम नहा रहे दो सगे भाई समेत छह लोग गंगा में बह गए। जिनको डूबते देख पुरोहितों के शोर मचाने पर लोगों और गोताखोरों की मदद से चार युवकों को बचा लिया गया। एक युवक और किशोर का पता नहीं चल सका। वह गंगा के गहरे पानी में समां गए। गोताखोरों के साथ ही गांव के युवक उनकी तलाश कर रहे हैं। रात आठ बजे के बाद तक पुलिस भी तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव टोकरा पट्टी निवासी मेहरचंद्र की बेटी की गुरुवार को बरात आई थी। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सरकड़ी अजीज में मेहरचंद्र की ससुराल है। उसकी बेटी की शादी होने के कारण सरकड़ी अजीज निवासी उसके ससुराल वाले टोकरा पट़्टी में भात लेकर आए थे। इनमें 18 वर्षीय नकुल पुत्र संजीव, 15 वर्षीय अतुल व उसका भाई नितिन पुत्र विजयपाल, अरुण, राजकुमार, रणजीत शामिल थे। भात देने के बाद शाम को कुछ युवकों को गर्मी लगी तो गंगा में नहाने के लिए तिगरी गंगा किनारे चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नहाते समय सभी युवक गंगा के तेज बहाव की ओर चले गए। जहां पर अचानक गहराई बढ़ने से सभी छह लोग बहने लगे।
विज्ञापन
उनको बहता देख पुरोहितों और आसपास के लोगों ने शोर मचाया। जिस पर गांव के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। उन्हें बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। खबर मिलते ही पहुंचे गोताखोर भी नदी में कूद पड़े। खासी मशक्कत के बाद गोताखोरों और ग्रामीणों ने अरुण, राजकुमार, रणजीत और नितिन को बचा लिया, लेकिन नकुल व अतुल का पता नहीं चला सका। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश तिवारी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी भी लापता लोगों की तलाश में जुट गए। रात आठ बजे के बाद तक तलाश जारी रही। हालांकि उनका पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी ने बताया कि चार युवकों को बचा लिया गया है। एक युवक व किशोर की तलाश जारी है।
विज्ञापन