{"_id":"60aab3158ebc3edc831f1cb9","slug":"six-people-dead-72-people-infected-including-woman-from-corona-jpnagar-news-mbd3899120165","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से महिला समेत छह लोगों की मौत, 72 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से महिला समेत छह लोगों की मौत, 72 संक्रमित
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना के संक्रमण से रविवार को जिले में छह लोगों की मौत हो गई। जिसमें 50 वर्षीय महिला भी शामिल है। वहीं हसनपुर में गांव के दो लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही 72 लोग संक्रमित मिले हैं, जिसमें अमरोहा के गांव में पांच लोग हैं। जबकि 276 लोग स्वस्थ हो गए हैं इसके अलावा 1,048 व्यक्ति सक्रिय हैं।
सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि गजरौला में 6, जोया में 10, हसनपुर में 12, अमरोहा में 18 और धनौरा में 26 लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि कुल 72 व्यक्ति संक्रमित हैं, जबकि 276 लोग स्वस्थ हो गए हैं। वहीं जिले में फिलहाल 1,048 सक्रिय केस हैं। उन्होंने बताया कि आरटीपीसीआर की 726 की जांच में 55, ट्रूनेट और एंटीजन की 616 की जांच में 11 संक्रमित मिले हैं। वहीं निजी लैब की रिपोर्ट में छह पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने बताया कि गजरौला में बिजली और बैंक कर्मचारी संक्रमित हैं। इसके अलावा जोया में ब्लॉक कर्मचारी चिह्नित हुआ है। वहीं अमरोहा के गांव में 5, कोतवाली में सिपाही और एसपी ऑफिस में सिपाही संक्रमित है। उन्होंने बताया कि मृतकों में हसनपुर में 51 और 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है वहीं गजरौला में 65 वर्षीय बुजुर्ग और धनौरा में 50 वर्षीय महिला और 59 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इसके अलावा अमरोहा में 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है।
यह है कोरोना की स्थिति (23 मई 2021)
.................
संक्रमित----72
मृतक-------6
स्वस्थ------276
सक्रिय------1,048