{"_id":"6887deea33a17bbc23009d0d","slug":"six-new-wards-of-the-city-will-be-developed-the-municipality-gets-rs-489-crore-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-144679-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शहर के छह नए वार्डों का होगा विकास, पालिका को मिले 4.89 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शहर के छह नए वार्डों का होगा विकास, पालिका को मिले 4.89 करोड़
Tue, 29 Jul 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पालिका में शामिल हुए 45 गांव के छह नए वार्डों में जल्द कई कार्य होंगे। इनमें सड़क व नालियों का निर्माण होगा। चौक चौराहा का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। सीमा विस्तार के बाद से इन गांवों के लोगों को शहरी सुविधाएं मिल रही है। इन छह नए वार्डों के विकास के लिए पालिका को 4.89 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद कार्यों को शुरू किया जाएगा।
सीमा विस्तार के दौरान पंचायत राज विभाग की 21 ग्राम पंचायतों के 45 गांवों को अमरोहा पालिका क्षेत्र में शामिल किया गया था। इन गांवों को छह नए वार्डों में विभाजित किया गया था। अधिकांश गांव के लोगों को शहरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं लेकिन अब जल्द ही इन गांवों की दशा सुधरने वाली हैं। ईओ डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि 4.89 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को शासन की अनुमति दे दी है।
इसके तहत ढाई करोड़ रुपये की लागत से पेयजल के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जबकि तीन करोड़ रुपये की लागत से नाले, नाली और सड़कें बनाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में आने वाले दिनों में अमरोहा शहर स्वच्छता, सुंदरता और विकास का मॉडल बनेगा। शहर में सड़कों और नालियों का निर्माण होगा। आवास विकास द्वितीय में पांच से अधिक पार्कों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। तीन पार्क में ओपन जिम भी लगेंगे।