{"_id":"6a52a1d088bf245d87060d28","slug":"six-members-of-an-inter-district-buffalo-stealing-gang-arrested-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-167957-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भैंस चुराने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भैंस चुराने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
बछरायूं। पुलिस ने भैंस चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की दो भैंस, एक बोलेरो और 42 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई गई है।
थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव जमानाबाद निवासी कुलदीप की भैंस 19 जून को चोरी हो गई थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।
शनिवार सुबह वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने सामने से आ रही एक बोलेरो को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर चालक वाहन मोड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर बोलेरो को रोक लिया। तलाशी लेने पर वाहन में चोरी की दो भैंस मिलीं। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम अनिल, छोटे, आकिल, अहमद, सलीम और अलाउद्दीन बताए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि दोनों भैंस चोरी की हैं और उन्हें जमानाबाद से चुराया गया था। उन्होंने बताया कि वे भैंसों को बेचने के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपी अंतरजनपदीय भैंस चोर गिरोह के सदस्य हैं। इनके खिलाफ मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर और अमरोहा जनपदों में विभिन्न संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है। संवाद