फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Six lakhs were robbed by making a fake deed, case filed against fourSix lakhs were robbed by making a fake deed, case filed against four

Amroha News: गांव-गांव तेंदुए और चोरों का खौफ, ड्रोन से भी डर रहे लोग

Fri, 04 Jul 2025 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 04 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Six lakhs were robbed by making a fake deed, case filed against fourSix lakhs were robbed by making a fake deed, case filed against four
रजबपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांवों में इन दिनों तेंदुए व चोरों का खौफ बना हुआ है। आए दिन तेंदुआ दिखने से ग्रामीण खेत पर जाने से बच रहे हैं, तो चोरों के चलते रात जागकर गुजार रहे हैं। गांव आने वाले अंजान लोगों को शक की निगाह से देखा जा रहा है। चोरों के शोर ग्रामीण परेशान हैं। चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उधर, हाईटेक हुए चोर ड्रोन से रेकी कर रहे है। गांवों में उड़ रहे ड्रोन लोगों की नींद उड़ा रहे है।
गांव हाकमपुर, पीठखेड़ा, फरीदपुर, अतरासी खुर्द, जगुवा खुर्द व बागड़पुर माफी समेत करीब 12 गांवों में इस समय तेंदुए के आतंक के बीच चोरों का शोर भी मचा हुआ है। जगुवा खुर्द व बागड़पुर माफी में चोर दो किसानों के घर से नकदी-जेवर समेत लाखों रुपये की चोरी की वारदात अंजाम दे चुके हैं। वहीं, बीते एक सप्ताह में अन्य गांवों में भी चोरी की घटनाएं हुई हैं। एक साथ इन दोनों खतरों के चलते ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ी हुई है।
विज्ञापन

बुधवार रात भी ऐसी ही घटना सामने आई। गांव अतरासी खुर्द में रहने वाले शराफत अली का घर हाईवे किनारे बना हुआ है। रात करीब तीन बजे आहट होने से वह चौकन्ने हो गए। उन्हें ऐसा लगा कि जैसे कोई गेट से उनके घर में झांक रहा है। इसके बाद गांव में चोर घुसने का शोर मच गया। लाठी डंडे लेकर ग्रामीण शराफत अली के घर के बाहर पहुंच गए। घर को चारों तरफ से घेर लिया। उनके घर के पास खड़े संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग रात में पहरा देने को मजबूर
युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पूछताछ के दौरान युवक ने खुद को बिजनौर जिले का निवासी बताया। उसने बताया कि उसका भाई गजरौला स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। रास्ता भटकते हुए वह यहां तक पहुंचा था। तस्दीक करने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया। वहीं, गांवों में उड़ रहे ड्रोन ने भी ग्रामीणों की नींद उड़ा रखी है। रोजाना हो रही चोरी की वारदातों से ग्रामीण रातभर जागकर पहरा देने को विवश हैं। उन्होंने जल्द ही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed