फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Six injured in fight over lewd comment on woman

Amroha News: महिला पर अश्लील टिप्पणी को लेकर मारपीट, छह घायल

Sun, 16 Mar 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 16 Mar 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Six injured in fight over lewd comment on woman
हसनपुर। महिला पर अश्लील टिप्पणी को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

यह घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव की है। शनिवार की सुबह एक महिला रास्ते में जा रही थी। इसी बीच रास्ते पर खड़े एक युवक ने महिला पर अश्लील टिप्पणी कर दी। महिला ने अपने घर पहुंच कर पूरा घटनाक्रम परिवार के लोगों को सुनाया, जिससे परिवार के लोग आग बबूला हो गए और इसकी शिकायत करने आरोपी के घर पहुंच गए। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। जमकर मारपीट हुई। जिसमें पीड़ित परिवार के पांच और आरोपी पक्ष से एक युवक घायल हो गया। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घायलों का उपचार कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed