फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Six injured in collision between Bolero and pickup

Amroha News: बोलेरो और पिकअप की टक्कर में छह घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Six injured in collision between Bolero and pickup
हसनपुर। संभल मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात को कालाखेड़ा के पास बोलेरो और पिकअप में भिड़ंत हो गई। जिसमें बोलेरो और पिकअप में सवार छह लोग घायल हो गए। पिकअप में हरी मिर्च भरी हुई थी। जिन्हें संभल से चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।संभल के नखासा थाना क्षेत्र के गांव रमपुरा जट निवासी दिनेश सिंह हसनपुर के बोलेरो में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। हसनपुर संभल मार्ग पर अब्दुल्ला कालोनी के नजदीक सामने से आ रही मिर्चों से लदी पिकअप से टक्कर हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बोलेरो में फंसे लोगों बाहर निकाला। हादसे में बोलेरो में सवार दिनेश, सीमा, सुधा, लक्ष्मण घायल हो गए। जबकि पिकअप में सवार सोनू व उसकी मां बिलासो देवी घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को रेफर कर दिया। पिकअप में हरी मिर्च भरी हुई थी। जिन्हें चंडीगढ़ में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। अपराध निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि बोलेरो और पिकअप के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed