फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Six injured in clash between Tata Magic and DCM

टाटा मैजिक-दूध की डीसीएम की भिड़ंत, छह लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Six injured in clash between Tata Magic and DCM
अमरोहा। नेशनल हाईवे पर गलत दिशा में आ रही दूध से भरी डीसीएम ने टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। हादसे में छह लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चार की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

संभल की चंदौसी तहसील निवासी कुछ लोग आम का व्यापार करते हैं। वह गजरौला और अन्य इलाकों से आम खरीदकर दिल्ली ले जाकर बेचते हैं। सोमवार तड़के चार बजे चंदौसी के चार लोग टाटा मैजिक में आम लादकर दिल्ली ले जा रहे थे। गजरौला और नाईपुरा के बीच गलत दिशा में आ रही दूध भरी डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे टाटा मैजिक में सवार चंदौसी निवासी तैयब, शाहनवाज, सलीम, जहीन और डीसीएम में सवार दिल्ली निवासी कैलाश और राजेंद्र घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को आनन फानन सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से कैलाश, शाहनवाज, जहीन और सलीम की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। गजरौला थाना प्रभारी शरद मलिक ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed