फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Six gates will be built in the name of great men in Gajraula.

Amroha News: गजरौला में महापुरुषों के नाम पर बनेंगे छह द्वार

Wed, 19 Nov 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 19 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Six gates will be built in the name of great men in Gajraula.
गजरौला। नगर में करीब दस करोड़ रुपये से कार्य कराए जाएंगे। साथ ही छह द्वार भी बनाए जाएंगे। मंगलवार को पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी की अध्यक्षता में हुई पालिका बोर्ड की बैठक में छह द्वार, सड़क निर्माण व पाइप लाइन बिछाने सहित कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में 25 में से 24 सभासद मौजूद रहे। 25 सितंबर को पालिका बोर्ड की बैठक में हुई मारपीट की घटना के बाद इस बार पुलिस का कड़ा पहरा रहा।
विज्ञापन

हालांकि, मंगलवार को हुई बैठक में गिले-शिकवे भूलकर पालिकाध्यक्ष के पति और सभासद खुश दिखे। बैठक में इंदिरा चौक से लेकर पुराना डाकखाना तक बस्ती मार्ग की सड़क बनाने, लक्ष्मी नगर समेत अन्य वार्डों में पाइप लाइन बिछाने, शवों के अंतिम संस्कार के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली खरीदे जाने, चमन बाग में मिनी नलकूप लगाए जाने सहित कई प्रस्तावों को झंडी दी गई।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे पालिका सभागार में बोर्ड की बैठक शुरू की गई। 11.15 बजे तक बैठक में शामिल होने के लिए 24 सभासद उपस्थित हो गए जबकि टीचर कॉलोनी वार्ड के सभासद बैठक से नदारद रहे। ईओ ललित कुमार आर्य ने सभासदों को दिए गए एजेंडे पर सहमति पूछी, जिस पर सभी ने सहमति जताई। बैठक में पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत रेलवे ओवरब्रिज दोनों ओर वन विभाग से एनओसी के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। अवंतिका नगर की सभासद मनु शर्मा ने प्रस्ताव रखा कि इंदिरा चौक से पुराने डाकखाना तक बस्ती मार्ग की सड़क टूटी हुई है जिसे बनाया जाए। इस प्रस्ताव पर सड़क बनाने और दोनों तरफ साइड पटरी बनाए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मी नगर के सभासद सौरभ वर्मा ने पाइप लाइन बिछाने का प्रस्ताव रखा जिसे भी मंजूरी मिल गई। मायापुरी वार्ड के सभासद अरविंद कुमार ने चमनबाग मोहल्ले में मिनी नलकूप बनवाए जाने, मंडी के पीछे सड़क बनवाने और लोहिया नगर के सभासद गुड्डू रावत ने अवंतिका धर्मशाला के दोबारा निर्माण कराने, लाइटों का काम दुरुस्त कराने का प्रस्ताव रखा। इन पर भी सर्वसम्मति से मुहर लग गई।
सभासदों ने पात्र लोगों का राशन कार्ड बनावाने का भी मुद्दा उठाया
अतरपुरा व कविनगर के सभासद अरविंद कुमार, बुध बाजार की सभासद अंशु देवी, जलालनगर के सभासद कलुवा उर्फ सरताज ने बैठक में मुद्दा रखा कि नगर में महज 29 हजार राशन कार्ड बने हैं जो 2011 की जनगणना के आधार पर बनाए गए। तब से नगर की जनसंख्या काफी बढ़ गई। कम से कम 40 हजार राशन कार्ड बनाए जाने चाहिए। पालिकाध्यक्ष व ईओ से कहा कि उनके मुद्दे को डीएम, एडीएम के सामने रखा जाएगा। सुल्तान नगर पश्चिम की सभासद सोनिका सिंह ने कहा कि विगत बैठक में उनके वार्ड का नाम शिवाजी नगर किए जाने का प्रस्ताव पास हुआ था लेकिन इसे अभी तक शासन को नहीं भेजा गया है। इसे जल्द भेजा जाए।
पालिका की महिला कर्मियों को करवाचौथ व अहोई अष्टमी पर अवकाश देने की मांग
बैठक में सभासदों ने करवा चौथ व अहोई अष्टमी पर पालिका महिला कर्मचारियों को एक दिन का अवकाश देने व भानपुर वार्ड के सभासद भानू उर्फ कपिल सिंह ने शव रखने के लिए पंचपेड़ी बनवाने की मांग उठाई। कई सभासदों ने कहा शवों को अंतिम संस्कार के लिए तिगरी ले जाया जाता है लेकिन कोई वाहन नहीं है। इस पर नया ट्रैक्टर-ट्रॉली खरीदे जाने को हरी झंडी दी गई। पालिकाध्यक्ष व ईओ ने बताया कि बोर्ड की बैठक में नगर में दस करोड़ से कार्य कराए जाने को मंजूरी मिल गई है। जल्द टेंडर प्रकिया शुरू कराई जाएगी। इस दौरान विनीता अग्रवाल, सुमन शर्मा, कविता, रौनकी, रानी, ब्रजेश अग्रवाल, अरकान आलम, चंद्रपाल सिंह, सुंदरलाल, उर्मिला, नफीस अहमद आदि सभासद मौजूद रहे। बैठक शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस भी मौजूद रही।



सभी महापुरुषों का करती हैं सम्मान : पालिकाध्यक्ष
पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी ने कहा कि वह महापुरुषों का सम्मान करती हैं। उनकी इच्छा है कि नगर में महापुरुषों के नाम पर द्वार बनाए जाएं। उनके प्रस्ताव पर सभी ने सहमति जताई। इस दौरान सभासद योगेश उर्फ जॉन राजपूत ने चौहानपुरी वार्ड में पृथ्वीराज चौहान द्वार बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। उसे भी मंजूरी दे दी गई।

यह द्वार बनाए जाएंगे
पालिका की ओर से मायापुरी मोहल्ले में मंडी समिति रोड पर भगवान श्रीराम द्वार, भानपुर मोहल्ले में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह द्वार, आंबेडकर नगर मोहल्ले में भीमराव आंबेडकर द्वार, नवादा मार्ग पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वार, सादुल्लेपुर मार्ग पर महाराणा प्रताप द्वार, चौहानपुरी में पृथ्वीराज चौहान द्वार बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed