फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   situation will be bad cause of wine

माहौल होगा खराब.. नहीं बिकने देंगे शराब

Sun, 02 Apr 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 02 Apr 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
situation will be bad cause of wine
जोया के सेक्रेटरी कालोनी में शराब दुकान का विरोध जताते लोग। - फोटो : amar ujala
कोर्ट के आदेश्‍ा के मुताबिक हाईवे से शराब की दुकानें हटाई जाएंगी। हाईवे के 500 मीटर तक शराब की दुकान नहीं खुल सकती, शासन के इस आदेश से डरे दुकान संचालक इधर-उधर खाली दुकान की तलाश कर रहे हैं, जहां शराब की दुकान खोली जा सके। आबादी से भी उनको परहेज नहीं है। शराब दुकानदारों का इस बात का विरोध शुरू हो गया है। लोगों का कहना है कि चाहे कुछ भी हो जाए, आबादी में शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे। इससे क्षेत्र का माहौल खराब होगा।
विज्ञापन



गजरौला में धनौरा हाईवे पर खादगूजर तिराहे से भानपुर रेलवे क्रासिंग के बीच गंगा नगर के सामने शराब की नई दुकान खोलने के अंदेशे में सप्ताह भर से चल रहा गंगा नगर की महिलाओं का धरना-प्रदर्शन शनिवार को तूल पकड़ गया। शुक्रवार की रात दुकान में शराब की गाड़ी पहुंचने पर महिलाएं सड़क पर उतर आयीं। 
विज्ञापन


शनिवार को महिलाएं चौका चूल्हा लेकर दुकान के सामने ही धरने पर बैठ गईं। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की। धरना प्रदर्शन में महिलाओं ने कहा कि जब तक उन्हें प्रशासन का पूर्ण आश्वासन नहीं मिलता। तब तक धरना जारी रहेगा। कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराह्न करीब तीन बजे नायब तहसीलदार राकेश जैन मौके पर पहुंचे और महिलाओं से बात कर दुकान न खुलने का आश्वासन दिया। तब कहीं महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ हुआ और धरना खत्म कर महिलाएं लौट गईं। 

मोहल्ले में शराब की दुकान खोलने पर हंगामा
जोया कस्बे में अंग्रेजी शराब व बियर की दुकान थी। हाईवे के 500 मीटर तक शराब की दुकान नहीं खुल सकती, शासन के इस आदेश से डरे दुकान संचालकों ने कस्बे के निकट सेक्रेटरी कालोनी में खोलने की तैयारी कर ली। यहां दुकान भी किराए पर ले लीं। जानकारी मोहल्ले के लोगों को लगी तो वह रात आठ बजे ट्रैक्टर ट्राली लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।

डीएम शुभ्रा सक्सेना से मिलकर शराब की दुकान का विरोध जताया। डीएम ने लोगों को आश्वासन देकर भेज दिया। रात 12 बजे चुपके से दुकानों में शराब और बियर रखी जाने लगी। आवाज सुन लोग जाग कर जमा हो गए।

मोहल्लेवासियों ने हंगामा कर दिया। दुकानों में अपना ताला लगाकर मोहल्लेवासी बोले कि यहां पर किसी भी कीमत पर शराब व बियर की दुकान नहीं खुलने देंगे। सूचना पर कोतवाल विवेक शर्मा पुलिस के साथ पहुंच गए।


लोगों को समझा कर शांत किया। आश्वासन दिया कि उनके आसपास दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। शनिवार को लोगों ने मामले को कलक्ट्रेट में अधिकारियों से मुलाकात की। मौके पर पहुंची आबकारी विभाग के अधिकारियों ने  दूसरी जगह मुबारकपुर जोया में दुकान खोली जाने की बात तय की गई है। मास्टर जानकी प्रसाद शर्मा, रवि शर्मा, रामचरन सिंह, राम सिंह, अमरपाल सिंह, इमरान, रिंकू, मोनू रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed