{"_id":"6186dcb281b2c964c669d9a7","slug":"sisters-were-helpless-on-bhaiya-dooj-had-to-face-trouble-jpnagar-news-mbd408599658","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैयादूज पर बहनें बे-बस, झेलनी पड़ी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैयादूज पर बहनें बे-बस, झेलनी पड़ी मुसीबत
विज्ञापन
अमरोहा में शनिवार को बस में चढ़ने के लिए आपाधापी करते यात्री।
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। भैयादूज के दिन बसों की कमी नहीं होने देने का रोडवेज प्रबंधन दावा फुस्स हो गया। बसों की कमी के चलते बहनों को परेशानी झेलनी पड़ी। भैयादूज पर बसों में यात्रियों की भीड़ रही। रोडवेज बसों में बहनें बसों में चढ़ने-उतरने के लिए आपाधापी करती दिखीं। बहनें बेबस थीं। जगह नहीं मिलने पर कुछ लोग तो खिड़कियों से घुसते देखे गए। इसके अलावा डग्गामार वाहनों चालकों ने भी खूब चांदी काटी।
दिवाली के तीसरे दिन शनिवार को भैयादूज उत्साह के साथ मनाया गया। भाइयों के लिए घर पहुंचने के लिए बहनें तड़के में अपने घर से निकल गईं। अधिकतर बहनें अपने निजी वाहनों बाइक, स्कूटर, स्कूटी और कार से
से पहुंची। जबकि कुछ बहनों ने सुबह की रोडवेज बस अड्डे का रुख किया। भैयादूज पर रोडवेज प्रशासन ने सभी बसों के चक्कर बढ़ाने के दावे किए थे, लेकिन बसों की कमी के चलते रोडवेज निगम यात्रियों की संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं को सही रूप में संचालित करने में लाचार दिखाई दिया। इसके चलते बसों में चढ़ने को लेकर यात्रियों में आपाधापी नजर आई। कुछ बहने बसों के इंतजार में खड़ी दिखाई दीं।
विज्ञापन
हालात यह थे कि कुछ लोग तो खिड़कियों के रास्ते बसों के अंदर घुसे। कई बच्चों को भी खिड़की के सहारे बस में चढ़ाया और उतारा। ग्रामीण क्षेत्रों में तो बसों के अंदर यात्रियों का और भी बुरा हाल रहा। जहां प्राइवेट बसों के पायदान तक पर यात्री बैठे दिखाई दिए। इधर टाटा मैक्स छोटा हाथी से लेकर थ्री व्हीलर तक में दिनभर यात्रियों की भीड़ रही। रोडवेज बस स्टेशन इंचार्ज भारत सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग ने बहनों की सहूलियत के लिहाज से बसों की मुकम्मल व्यवस्था कराई है।

अमरोहा में बस में भीड़ के चलते खिड़की के सहारे बच्चों को उतारते परिजन।- फोटो : JPNAGAR