फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sister-in-law dies, brother-in-law injured when wall collapses while building house

Amroha News: मकान का निर्माण करते समय गिरी दीवार बहनाेई की मौत, साला घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law dies, brother-in-law injured when wall collapses while building house
सैदनगली। ससुराल में राजमिस्त्री का काम करते दीवार गिरने से युवक की मौत हो गई। जबकि हादसे में साला घायल हो गया। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द ए खाक करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

सैदनगली के मोहल्ला रहमत नगर निवासी राजमिस्त्री जीशान (40) पुत्र मोहम्मद नबी राजमिस्त्री है। जीशान की ससुराल सैदनगली में ही है। ससुराल में उनके पुराने मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। जीशाना शनिवार को दीवार की चिनाई का कार्य कर रहा था। इसी बीच दीवार गिर गई। मलबे में जीशान व उसका साला शहीदुल रहमान दब गए। भीड़ जमा हो गई। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए, जहां जीशान की मौत हो गई। जबकि शहीदुल की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक जीशान ने अपने पीछे एक बेटा व दो बेटी छोड़ी हैं। थानाध्यक्ष संदीप कुमार का कहना है कि मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed