{"_id":"6923724ff63d728f43027a11","slug":"sir-salary-of-20-officers-withheld-for-not-attending-online-meeting-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-152072-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : ऑनलाइन मीटिंग में न जुड़ने पर 20 अफसरों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : ऑनलाइन मीटिंग में न जुड़ने पर 20 अफसरों का वेतन रोका
Mon, 24 Nov 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर डीएम ने 20 अधिकारियों के एक दिन के वेतन पर रोक लगा दी है। यह सभी अधिकारी एसआईआर के संबंध में डीएम द्वारा ली गई गूगल मीट से नहीं जुड़े थे। इस पर डीएम ने एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की है।
एसआईआर को लेकर डीएम लगातार निगरानी कर रहीं हैं। अभियान में तेजी लाए जाने के लिए कर्मचारियों की संख्या को भी बढ़ा दिया गया है। समीक्षा के लिए डीएम निधि गुप्ता वत्स ने शनिवार शाम आठ बजे कई विधानसभाओं के नोडल अधिकारियों के साथ गूगल मीट के जरिए जरूरी दिशा निर्देश दिए थे लेकिन 20 आला अधिकारियों ने डीएम की गूगल मीट में हिस्सा नहीं लिया। जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए इन सभी अधिकारियों के एक-एक दिन के वेतन पर रोक लगा दी है। उन्होंने बताया कि एसआईआर में लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद