फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Shri Ram Seva Samiti's district minister died due to current during irrigation

सिंचाई के दौरान करंट से श्रीराम सेवा समिति के जिलामंत्री की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Seva Samiti's district minister died due to current during irrigation
हसनपुर। फसल की सिंचाई के दौरान नलकूप चलाते समय पानी में करंट उतर आया। जिससे श्री राम सेवा समिति के जिला मंत्री एवं किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। नाराज लोगों ने जर्जर बिजली के तारों को बदलवाने की मांग करने को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव दीपपुर निवासी 45 वर्षीय गंभीर सिंह चौहान किसान हैं। वह श्री राम सेवा समिति में जिला मंत्री के पद पर भी कार्यरत हैं। दीपावली के दिन वह सुबह के समय खेत पर फसल की सिंचाई करने गए थे। यहां ट्यूबवेल चलाते समय पानी में करंट उतर आया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। दीपावली का त्योहार पर किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक ने अपने पीछे दो बेटी एवं एक बेटा छोड़ा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

घटना से नाराज ग्रामीणों ने बिजली के जर्जर तार बदलवाने की मांग को लेकर हंगामा किया। लोगों ने कहा कि पहले भी हादसे हो चुके हैं। बार-बार मांग के बावजूद भी बिजली अधिकारियों द्वारा जर्जर तारों को नहीं बदल वाया जा रहा। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। सरकार से आर्थिक मदद कराने का भरोसा दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान का कहना है कि मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची शव का पोस्टमार्टम कराया है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed