फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Shown in traditional and artistic yoga

Amroha News: पारंपरिक एवं आर्टिस्टिक योगासन में दिखाया हुनर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Shown in traditional and artistic yoga
अमरोहा। अस्मिता खेलो इंडिया के तहत राष्ट्रीय योगासन महिला लीग के आयोजन की शुक्रवार को शुरुआत हो गई। चैंपियनशिप में 29 प्रदेशों की योगासन खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहीं हैं। पहले दिन पारंपरिक योगासन एवं आर्टिस्टिक योगासन की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें खिलाड़ियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

चार जोन की अलग-अलग प्रतियोगिताओं के बाद राष्ट्रीय स्तर की योगासन चैंपियनशिप का आयोजन चोटीपुरा स्थित श्रीमद दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय में किया जा रहा है। 13 मार्च तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता की शुरूआत शुक्रवार को विधिवत रूप से हो गई। पहले दिन पारंपरिक योगासन और आर्टिस्टिक योगासन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पारंपरिक योगासन में 25 जबकि आर्टिस्टिक योगासन में 23 योगासन खिलाड़ियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। 13 मार्च तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में रोजाना अलग-अलग तरह की योगासन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो व योगासन भारत के कोषाध्यक्ष रचित कौशिक ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग के क्षेत्र में भारत विश्व गुरु के रूप में उभरा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य सुमेधा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में चौधरी दानवीर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन, भारत योगासन की ज्वाइंट डायरेक्टर आरती पाल, ज्वाइंट सेक्रेटरी सी वी जयंथी, डॉ. निरंजन मूर्ति कन्वीनर ऑर्गनाइज़िंग कमेटी, टेक्निकल डायरेक्टर उमंग डॉन, उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव रोहित कौशिक, असिस्टेंट कंपटीशन मैनेजर पुरुजीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पारंपरिक योगासन में इन्होंने किया प्रतिभाग
पारंपरिक योगासन में असम से राजश्री शर्मा, गुजरात से नेहा निमावत, उत्तराखंड से गायत्री, महाराष्ट्र से निहारिका निखिल गाडरे, तमिलनाडु से गीतिगा एस., त्रिपुरा से पूजा साहा, मध्य प्रदेश से सपना पाल, केरला से जीविथा अन्ना, पुंडुचेरी से अंजलि राय, कर्नाटका बैशाली गुप्ता, हरियाणा से देवी, पश्चिम बंगाल से सहेली पुरकेत, उत्तर प्रदेश से भूमि तिवारी, कीर्ति राय, प्रीति, प्रियंका यादव एवं शुभांषी अग्रवाल, दिल्ली से प्रिया यादव, मेघालय से साइरस राभा, गुजरात से पूजा घनश्यामभाई पटेल, त्रिपुरा से सहेली देबनाथ, मध्य प्रदेश से तनिष्का जलोना, केरला से शिवानी एमयू, पश्चिम बंगाल से संध्या कुमारी एवं सयारी भद्रा ने भाग लिया।
---
आर्टिस्टिक योगासन में यह हुई शामिल
आर्टिस्टिक योगासन में असम से प्राजलिता सेकिया, गुजरात से हिया बिष्ट, महाराष्ट्र से जानवी दिलीप चंदनशिवे, राजस्थान से ममता चौधरी, मणिपुर से चुंगखाम सोनिया देवी, तमिलनाडु से हेमामालिनी एस, मध्य प्रदेश से कृपा मिश्रा, हरियाणा से मानवी व्यास, झारखंड से श्रेया कुमारी, नागालैंड से सोनिया लुवांग, पश्चिम बंगाल से अश्री साहा, उत्तर प्रदेश से अनिका राणा, मेघालय से इशिका शर्मा, असम से स्नेहशिखा दास, गुजरात से समीक्षा पटेल, महाराष्ट्र से स्वरा संदीप गुजर, तमिलनाडु से नवनीथा श्री, हरियाणा से सलोनी, उत्तर प्रदेश से गौरांशी कौशिक, मुस्कान गोले, सौम्या ओझा एवं वैभवी कुमारी तथा हरियाणा से विधि ने हिस्सा लिया।
------

यह होता है आर्टिस्टिक योगासन
आर्टिस्टिक योगासन, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक के समान है। इसके अंतर्गत संगीत के साथ अपने प्रदर्शन को लयबद्ध तरीके से मिलाते हुए एथलीटों को तीन मिनट के लिए आसन करना पड़ता है। एथलीटों को अपने रूटीन में एक पूर्व निर्धारित सूची से 10 आसन शामिल करने होते हैं। इसमें लेग बैलेंस, हैंड बैलेंस, बैक बेंड, फॉरवर्ड बेंड और बॉडी ट्विस्टिंग शामिल हैं। आर्टिस्टिक योगासन व्यक्तिगत और युगल दोनों श्रेणियों में आयोजित किया जाता है।

------
यह होता है पारंपरिक आसन
पारंपरिक योगासन इवेंट में प्रतिभागियों को संतुलन और स्थिरता पर जोर देने के साथ, आसन के आधार पर 15 सेकंड या 30 सेकंड के लिए अपनी मुद्रा बनाए रखने की आवश्यकता होती है। कुल सात आसन करने होते हैं। जिसमे दो आसन सभी के लिए अनिवार्य होते हैं, जबकि पांच आसन वैकल्पिक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed