फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Shower of colors started with Holika Dahan

Amroha News: होलिका दहन के साथ शुरू हुई रंगों की बौछार, होली की मस्ती में डूबे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Shower of colors started with Holika Dahan
अमरोहा। होलिका दहन के साथ जिले भर में उल्लास और उमंग का दौर शुरू हो गया। लोगों ने रंगों की बौछार गले मिलकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। दिन में महिलाओं ने होलिका की पूजा की। शहर से देहात को होली का उल्लास छाया हुआ है। उधर, जिले भर में 1141 स्थानों पर होलिका दहन हुआ।
विज्ञापन

होलिका दहन को लेकर रविवार शाम से ही जगह-जगह उत्साह का माहौल दिखने लगा। होलिका स्थल पर होली के गीतों की मस्ती में लोग थिरकते, नाचते नजर आने लगे थे। लोगों ने धूप, दीप, नैवेद्य आदि का भोग लगाकर अग्नि की परिक्रमा की। कई जगहों पर लोगों ने पंडितों को बुलाकर मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराकर होलिका दहन किया। होलिका दहन के बाद लोगों ने सुख, समृद्धि के लिए जौ, चने, गन्ने आदि चढ़ाए। अमरोहा नगर में कोट चौराहा, मंडी चौब, वासुदेव, दानिशमंदान, छंगा दरवाजा समेत कई जगह होली का दहन किया गया। दोपहर तीन बजे के बाद महिलाओं ने होलिका पूजन किया। इसके अलावा गजरौला, हसनपुर, मंडी धनौरा समेत जिले भर में शाम को होलिका पूजन और रात में दहन किया गया। वहीं, सोमवार को दुल्हैंडी का त्योहार मनाया गया। त्योहार को लेकर घरों में परंपरागत पकवान गुझिया समेत अन्य व्यंजन बनाने में महिलाएं पूरे दिन व्यस्त रहीं।
विज्ञापन


--------
बाजारों में रही रौनक
अमरोहा। होली के अवसर पर रविवार को लोग खरीदारी के लिए बाजार में निकले। लकड़ा बाजार, बड़ा बाजार, मोहल्ला बटवाल व कोट बाजार आदि में सजी रंग और गुलाल की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। विशेषकर बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार के मुखौटों के अलावा टापियां और पिचकारी खरीदने का क्रेच दिखा। बच्चों के साथ-साथ युवा वर्ग ने भी रंग गुलाल की खरीदारी की। सुबह से लेकर देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
24 घंटे मिलेगी पानी, बिजली और चिकित्सा सुविधा

अमरोहा। होली के मौके पर बिजली, पानी और चिकित्सा सुविधाएं चौबीस घंटे उपलब्ध रहेंगी। नगर पालिकाओं की तरफ से भरपूर पानी और साफ सफाई का दावा किया गया है। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी सुविधाएं मिलेंगी।

-------
आपातकालीन नंबर

अमरोहा नगर पालिका क्षेत्र में मोबाइल नंबर 8189078097 या पालिका के टोल फ्री नंबर 1533 पर भी कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

------
होली को देखते हुए जिला अस्पताल में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इमरजेंसी के लिए 05922253061 पर कॉल कर सकते हैं। जबकि एंबुलेंस सुविधा के लिए 108, 102 और जिला कोऑर्डिनेटर अमित चौहान के नंबर 8090654156 पर फोन कर समस्या बता सकते हैं।

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed