फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Showed leadership, running the village government

Amroha News: दिखाया नेतृत्व का दम, चला रहीं गांवों की सरकार

Wed, 24 Sep 2025 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 24 Sep 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Showed leadership, running the village government
अमरोहा। किसी भी क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी कम नही है। हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। राजनीति के मैदान में भी अमरोहा की महिलाएं किसी से पीछे नहीं हैं। कई महिलाओं ने खुद आगे आकर गांव की सरकार चलाते हुए अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवाया है। जिसकी वजह से इन प्रतिभाशाली महिलाओं को अलग-अलग मंचों पर सम्मानित होने का मौका भी मिल चुका है।
विज्ञापन

---
महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा, विकास भी कराया
मधु चौधरी अमरोहा ब्लॉक की महिला हितैषी पंचायत मखदूमपुर की प्रधान हैं। वह अपने गांव की सरकार को खुद चलाती हैं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को उन्होंने स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित भी किया। जो महिलाएं काम नहीं कर पाती थीं, उनका मार्गदर्शन करते हुए सही राह चुनने में मदद भी की। गांव की विवादित जमीनों को कब्जा मुक्त कराते हुए पानी की टंकी का निर्माण कराया तो युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पहली लर्निंग लैब भी तैयार की। यहां युवा हर रोज निशुल्क तैयारी के लिए पहुंचते हैं। स्कूल को पहुंचने वाला रास्ता कई साल से बदहाल था। जिसको उनके द्वारा बनवाया गया। आरआरसी सेंटर के लिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन भी किया जाता है। अपने कार्यों की वजह से ही मधु चौधरी को कई बार सम्मानित होने का मौका भी मिल चुका है। उनका मानना है कि महिलाएं आज के समय में किसी से कम नही हैं।
विज्ञापन

----

विकास कार्यों से मनु यादव ने बनाई पहचान
मंडी धनौरा की पंचायत फौलादपुर की ग्राम प्रधान मनु यादव ने भी गांव में हुए विकास कार्यों की वजह से एक अलग पहचान बनाई। मनु यादव बताती हैं कि शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिले, इसके लिए वह हमेशा प्रयास करती हैं। गांव में उनके द्वारा बरातघर निर्माण के साथ-साथ टंकी निर्माण, पुस्तकालय, राशन दुकान समेत कई विकास कार्य कराएं हैं। इनके लिए समय-समय पर उन्हें जिला स्तरीय अनेकों आयोजनों में सम्मानित किया गया है। हाल ही में 15 अगस्त के मौके पर दिल्ली में आयोजित हुए कार्यक्रम में उनको सम्मानित किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रदेश से कुल 25 लोगों को सम्मानित होने का अवसर मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

मुख्यमंत्री से सम्मानित हो चुकीं शाहिदपुर की प्रधान रितु
अमरोहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत शाहिदपुर की ग्राम प्रधान रितु दूसरी बार गांव की प्रधान चुनी गई हैं। गांव में कराए गए कार्यों की वजह से साल 2018 में मुख्यमंत्री द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। रितु बताती हैं कि पूरे गांव में सीसीटीवी कैमरों से लैस कराया गया है। इसके अलावा स्मार्ट सचिवालय, औषधि वन, बरातघर, जल संरक्षण के लिए अमृत सरोवर बनाकर बेहतर कार्य किए गए हैं। वह मानती हैं कि महिलाएं कोई भी जिम्मेदारी निभाने में किसी से पीछे नही हैं। महिलाए आज के समय में हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।
---- -
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed