फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Show cause notice to principals for negligence in board work

Amroha News: बोर्ड के कार्यों में लापरवाही पर प्रधानाचार्यों को कारण बताओ नोटिस

Thu, 16 Oct 2025 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 16 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to principals for negligence in board work
अमरोहा। यूपी बोर्ड द्वारा मांगी गई रिपोर्ट देने में लापरवाही पर डीआईओएस ने कई स्कूलों के प्रधानाचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें कार्यप्रगति व संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि बोर्ड द्वारा विद्यालय लॉग इन के तहत सभी विद्यालयों की स्कूल प्रोफाइल, शिक्षक एवं गैर शिक्षकों की सूचना अपडेट कराने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन इसके बाद भी कई विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने सूचना अपडेट करने में लापरवाही की। जिसके बाद आईएम इंटर कॉलेज अमरोहा, केपी इंटर कॉलेज शादपुर, इंटरमीडिएट कॉलेज जमना खास, शर्मा देवी कन्या इंटर कॉलेज अमरोहा, एकेजी इंटर कॉलेज जलालपुर घना, किसान इंटर कॉलेज ढ्योडी वाजिदपुर, कृषक इंटर कॉलेज कोठी खिदमतपुर, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज धनौरा, श्रीगांधी विद्यालय इंटर कॉलेज धनौरा, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज गजरौला, किसान आदर्श इंटर कॉलेज खाद गुजर, दयानंद इंटर कॉलेज सैदनंगली, ग्रामोदय इंटर कॉलेज गंगेश्वरी, राजकीय हाईस्कूल अल्लीपुर खादर, राजकीय हाईस्कूल बछरायूं, राजकीय हाईस्कूल झुंडीमाफी, राजकीय हाईस्कूल खुंगावली, पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय माध्यमिक इंटर कॉलेज बुढ़नपुर, राजकीय इंटर कॉलेज बांस का कला, राजकीय इंटर कॉलेज तुगलकाबाद, राजकीय इंटर कॉलेज पपसरी खादर के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा शैक्षिक सत्र 2025-26 के कक्षा नौ से 12 तक संस्थागत छात्र-छात्राओं का अग्रिम पंजीकरण का डाटा व कोषागार में जमा शुल्क का विवरण परिषद की वेबसाइट पर नामावली जनरेट नहीं की गई जिस कारण अंबेडकर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज उझारी, राजकीय हाईस्कूल अल्लीपुर खादर, राजकीय इंटर कॉलेज तुगलकाबाद, श्रीराम किसान इंटर कॉलेज बादशाहपुर, केपी इंटर कॉलेज शादपुर, किसान आदर्श इंटर कॉलेज खाद गुजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा विद्यालय की जियो लोकेशन परिषद की वेबसाइट पर अपलोड न किये जाने पर कृषक इंटर कॉलेज कोठी खिदमतपुर के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed