फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Shot fired in Tigri fair, three injured including two from Moradabad

तिगरी मेले में चली गोली, मुरादाबाद के दो लोगों समेत तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Shot fired in Tigri fair, three injured including two from Moradabad
अमरोहा। तिगरी मेले में किसी बात को लेकर गुरुवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। लोग कारण समझ पाते कि इससे पहले एकाएक फायरिंग शुरू हो गई। इसकी चपेट में आकर महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को गजरौला सीएचसी लाया गया, जहां से अमरोहा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वारदात से मेले के कुछ हिस्से में भगदड़ मच गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर हालात संभाले लेकिन अफरा तफरी देर रात तक बनी रही। पुलिस ने देर रात शक के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

मेले में मौजूद लोगों के मुताबिक वारदात मेला परिसर में सदर गेट के पास की है। गुरुवार रात सब कुछ सामान्य चल रहा था कि अचानक किसी बात पर दो पक्षों में पहले मारपीट हुई और फिर फायरिंग शुरू हो गई। इस बीच वहां से गुजर रहीं रिचा कश्यप नामक महिला के पैर में गोली लग गई। लोग फायरिंग की वजह समझ पाते कि उससे पहले दो अन्य लोग भी गोली लगने से घायल हो गए। इससे वहां भगदड़ मच गई। फायरिंग की आवाज और लोगों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके का रुख किया और भगदड़ जैसे हालात काबू किए। पुलिस के पहुंचने से पहले फायरिंग के आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

गोली लगने से घायल हुईं रिचा कश्यप मुरादाबाद जनपद के मझोला थानाक्षेत्र के प्रीत विहार निवासी मनोज कुमार कश्यप की पत्नी हैं। वह परिवार के साथ बुधवार को मेले में पहुंची थीं। परिजनों का कहना है कि वारदात के समय वह टॉयलेट जाने के लिए तंबू से बाहर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गोली लगने से घायल होने वालों में नितिन गुप्ता शामिल हैं। वह भी मुरादाबाद के रहने वाले हैं। मुरादाबाद में कटघर थानाक्षेत्र के दुर्गेश नगर निवासी नितिन गुप्ता के पेट में गोली लगी है। गोली से घायल हुए तीसरे शख्स का नाम-पता स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस का कहना है कि तीसरे शख्स के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। रिचा और नितिन गुप्ता को पहले गजरौला सीएचसी लाया गया, वहां से अमरोहा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
देर रात पुलिस ने शक के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का अनुमान है कि शराब के नशे में दो लोगों के बीच कहासुनी के बाद फायरिंग की गई थी।

पूर्णिमा के स्नान से कुछ घंटे पहले फायरिंग देख बढ़ाई सख्ती
अमरोहा। तिगरी मेले में गुरुवार का दिन गंगा में दीपदान के लिए समर्पित था। दोपहर बाद से रात तक दीपदान का सिलसिला चला। शुक्रवार भोर से कार्तिक पूर्णिमा के स्नान की तैयारी थी। इसके चलते मेले में श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ गई थी। गुरुवार रात अचानक गोली चलने की वारदात ने पुलिस को और चौकन्ना कर दिया। हालात देख एकाएक सख्ती बढ़ा दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed