फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Shortage of sugarcane is not tolerated, memorandum submitted after demonstration

Amroha News: गन्ने की घटतौली बर्दाश्त नहीं, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Sun, 07 Dec 2025 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 07 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Shortage of sugarcane is not tolerated, memorandum submitted after demonstration
अमरोहा। किसानों ने शनिवार को गन्ने की घटतौली के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन चौधरी करतार सिंह के नेतृत्व में नारेबाजी की। भाकियू के पदाधिकारियों ने कहा कि गन्ने की घटतौली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसमें गन्ना घटतौली पर अंकुश लगाने, ट्रांसपोर्ट में महंगी हुई गन्ना ढुलाई सस्ती कराने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई।
विज्ञापन

शनिवार को भाकियू चौधरी करतार सिंह के पदाधिकारी व किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा कि यूपी ग्रामीण प्रथमा बैंक व जिला सहकारी बैंक से किसानों को कृषि कार्ड पर सब्सिडी दिलाई जाए। सड़कों की मरम्मत कराई जाए व किसानों को सिंचाई के लिए बिजली दिन में दिए जाने की मांग की है। 11 दिसंबर को रजबपुर में संगठन की बैठक आयोजित होगी। उन्होंने डीसीओ, अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी व क्षेत्रीय प्रबंधक यूपी ग्रामीण बैंक आदि से बैठक में पहुंचे की अपील की है। इस दौरान चौधरी जगदीश सिंह, राजेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, इंद्र सिंह, हुकुम सिंह, गजेंद्र सिंह, बाबूराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed