फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Shopkeeper absconded with batteries worth 1.75 lakh

पौने दो लाख की बैटरी मंगवाकर दुकानदार भागा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper absconded with batteries worth 1.75 lakh
गजरौला। एक दुकानदार ने अमरोहा में बैटरी के डिस्ट्रीब्यूटर से पौने दो लाख की बैटरियां मंगवाईं और दुकान खाली करके फरार हो गया। जानकारी होने पर कारोबारी के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने यहां आकर पुलिस को पूरी बात बताई और तहरीर दे दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ठगी की यह हैरतअंगेज घटना मंगलवार को हुई। आरजू कालोनी निवासी सलिलनाथ गोयल वहीं एक कंपनी की बैटरी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। बताते हैं कि 23 अप्रैल को नवादा रोड पर खुद की दुकान बताने वाला एक शख्स उनके पास पहुंचा और बैटरी खरीदने की इच्छा जाहिर की। सलिलनाथ गोयल ने कहा कि वह नकद का ही कारोबार करते हैं। उन्हें अपनी बातों से झांसे में लेकर आरोपी ने बैटरी भिजवाने और पेमेंट तत्काल कराने की बात कही। इस पर उन्होंने 24 अप्रैल को लगभग पचास हजार की बैटरी अमरोहा से गजरौला उसकी दुकान पर भिजवा दीं। उसने हाथोंहाथ भुगतान कर दिया। सोमवार 26 अप्रैल को उसने फिर से फोन कर लगभग पौने दो लाख की बैटरी भेजने और भुगतान तभी करने की बात कही। इस पर सलिलनाथ गोयल ने मंगलवार की सुबह अपने कर्मचारी देवेंद्र को पौने दो लाख रुपये की बैटरी लेकर गजरौला में नवादा रोड पर भेज दिया। बताते हैं कि वहां मौजूद आरोपी ने देवेंद्र से कहा कि कुछ देर यहीं दुकान पर बैठे। वह बैटरी हसनपुर छोड़कर आता है तभी पेमेंट कर देगा। इसके बाद वह दूसरे टेंपो में बैटरी भरवाकर वहां से चला गया। उसके जाने के बाद उसका भाई भी वहां से बहाना बनाकर निकल आया। देवेंद्र को संदेह हुआ तो उसने अपने मालिक को इसकी सूचना दी। इत्तफाक से खुर्जा से लौट रहे सलिलनाथ गोयल नवादा रोड पर जा पहुंचे। वहां जाकर पता चला कि यह दुकान चार दिन पहले ही किसी ने किराए पर ली थी। उसका फोन नंबर भी बंद है। ठगी का अहसास होने के बाद वह चौपला पुलिस चौकी पर जा पहुंचे और तहरीर दी। बाद में इंस्पेक्टर आरपी शर्मा से भी मिले और घटनाक्रम की जानकारी दी। इंस्पेक्टर ने एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की आश्वासन देकर उन्हें भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed