{"_id":"67833a451af62ab788069fa8","slug":"shoaib-raped-a-student-by-posing-as-sonu-report-filed-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-132357-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शोएब ने सोनू बनकर छात्रा से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शोएब ने सोनू बनकर छात्रा से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
गजरौला। शोएब ने अपना असली नाम छिपाकर अनुसूचित जाति की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा को प्रेमजाल में फंसा लिया। मोबाइल में छात्रा के आपत्तिजनक फोटो खींचकर दुष्कर्म करने के साथ ही ब्लैकमेल करने लगा। सोशल मीडियो पर पर छात्रा के अश्लील फोटो वायरल कर दिए। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी ग्रामीण की 17 वर्षीय बेटी धनौरा के एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। क्षेत्र के नौनेर गांव निवासी शोएब की छात्रा से मुलाकात हुई। उसने छात्रा को अपना नाम सोनू बताया और प्रेमजाल में फंसा लिया। इस दाैरान आरोपी ने छात्रा के अश्लील फोटो खीचं लिए और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। आरोपी ने चार जनवरी की रात 11 बजे छात्रा के साथ गन्ने के खेत में दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने धमकी दी कि किसी को बताया तो उसके भाई को जान से मरवा देगा।
डर के चलते छात्रा ने किसी को कुछ नहीं बताया। आरोपी ने छात्रा को फिर मिलने के लिए बुलाया। छात्रा द्वारा इन्कार करने पर आरोपी ने सोशल मीडिया पर छात्रा के अश्लील फोटो वायरल कर दिए। शनिवार शाम छात्रा के पिता ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शोएब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता।
विज्ञापन