फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Shivered by the icy wind...children and two days leave

Amroha News: बर्फीली हवाओं ने कंपाया..बच्चों और दो दिन की छुट्टी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Shivered by the icy wind...children and two days leave
अमरोहा। बारह किलोमीटर की रफ्तार से चलीं बर्फीली हवाएं शहरवासियों को कंपकंपा रही है। धूप नहीं निकलने से दिन में भी गलन हावी हो रही है। आने वाले दिनों में ठिठुरन से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। आगामी दिनों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं ठंड को देखते डीएम राजेश कुमार त्यागी ने कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों में 10 और 11 जनवरी को दो दिन की छुट्टी और बढ़ा दी है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। दिन में हल्की तेज हवा चली पर धूप नहीं निकली। अधिकतम 18 डिग्री और न्यूनतम पारा 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं। घरों से बाहर निकलने पर लोग कैप, मफलर आदि लगाकर ही निकल रहे हैं। गांव देहात में लोग सुबह शाम अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाने का प्रयास भी कर रहे हैं। ठिठुर रहे शहरवासी विद्युत उपकरणों के भरोसे ठंड से निजात पाने की जुगत में हैं। नतीजा, हीटर, गीजर, ब्लोअर के कारोबार में करीब 25 फीसदी उछाल दर्ज रहा। शहर की सड़कों पर शाम होने के बाद से ही सन्नाटा पसर गया है। लोग खासे परेशान दिखे। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टेशन पर भी यात्री गंतव्य जाने के लिए ट्रेन और बस का इंतजार करते हुए नजर आए। यहां पर जबर्दस्त ठंड होने की वजह से काफी दिक्कत महसूस हुई। लोग खासे परेशान हुए। ठंड को देखते डीएम राजेश कुमार त्यागी ने अमरोहा के कक्षा एक से आठ तक स्कूलों में बुधवार और बृहस्पतिवार की छुट्टी कर दी है। दो दिन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की बालिकाओं की भी छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed