फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   shivani and khusi first in rangoli

रंगोली प्रतियोगिता में शिवानी ने पहला और खुशी ने दूसरा स्थान झटका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
shivani and khusi first in rangoli
अमरोहा। संस्कार भारती की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भू-अलंकरण दिवस पर हिल्टन कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। इसमें शिवानी ने पहला, खुशी ने दूसरा और तान्या चीमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर धरती का दोहन नहीं करने और फसलों में रासायनिक खाद का कम से कम प्रयोग करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

भू-अलंकरण दिवस पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में ग्रीन, यलो, रेड और ब्लू हाउस के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि जगदीश सरन हिंदू पीजी कालेज अमरोहा के प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह ने विजेताओं शिवानी प्रथम, खुशी द्वितीय व तान्या चीमा तृतीय को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों का सर्वांगींण विकास होता है, उन्होंने पर्यावरण दिवस समेत अन्य दिवसों को मनाने पर भी बल दिया। उन्होंने फसलों में जैविक खाद का प्रयोग करने और रासायनिक खाद का कम से कम प्रयोग करने की हिदायत दी। संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष डॉ दीपक अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रमों के आयोजन का उद्देश्य बच्चों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचत कराना है। जिससे नई पीढ़ी उसके संरक्षण के लिए तत्पर रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में कार्यक्रम संयोजिका हिल्टन कान्वेंट स्कूल की निदेशक भावना सैनी और संस्कार भारती के कोषाध्यक्ष प्रधानाचार्य अवनीश शर्मा शामिल रहे। सभी 28 प्रतिभागियों को संस्कार भारती के पदाधिकारियों ने प्रमाणपत्रों का वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष एके वर्मा ने किया। उन्होंने गीत के माध्यम से आज के परिवेश और हालात पर रोशनी भी डाली। महासचिव विमल किशोर ने वंदेमातरम काव्य पाठ के माध्यम से पृथ्वी दिवस का महत्व समझाया। इस दौरान संरक्षक योगेश चंद्र सराफ, मंत्री अतुल गुप्ता, दीप कुमार गिरि, जेपी मौर्य उर्फ लवली, शिक्षिका मंजू माहेश्वरी, ज्योत्सना, कमल राघव, कपिल शर्मा, कार्तिक गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पोस्टर के जरिये प्रकृति को बचाने पर जोर दिया
गजरौला । स्कूल-कॉलेजों में प्रकृति को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने पर जोर दिया। छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता में अपनी कलात्मकता का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय भूमि दिवस मनाया गया। इस दौरान वैश्विक भूमंडलीकरण विषय पर आयोजित सेमिनार में अमृत महोत्सव की संयोजक डॉ.रीना रस्तोगी, डॉ.नेहा अग्रवाल, शिविका भारद्वाज, आदर्श चौहान, यश कुमार, अरिश्मा जहरा, अदि ति आदि छात्र-छात्रा और समस्त स्टाफ मौजूद रहा। उधर नगर से सटे एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाया। पृथ्वी संरक्षण को लेकर छात्र-छात्राओं के बीच पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें कक्षा एक से कक्षा नौ तक के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से बढ़ते प्रदूषण को रोकने, जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए जागरूक किया। कलात्मकता का परिचय देते हुए दिखाया कि मनुष्य की वजह से कितनी ही प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर हैं। जिनको समय रहते नहीं बचाया गया तो परिणाम घातक होंगे। स्कूल कोऑर्डिनेटर साक्षी सिंह , पुनीत सिंह, धर्मेंद्र चतुर्वेदी मौजूद रहे।
फोटो
पृथ्वी को पर्यावरण के प्रति अनुकूल बनाए रखने का संदेश दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी धनौरा। पृथ्वी दिवस के मौके पर अनेक स्कूलों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से पृथ्वी को पर्यावरण के प्रति अनुकूल बनाए रखने का संदेश दिया। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल स्कूल हलुपुरा में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने लोगों से अधिक संख्या में पौधे लगाने की अपील की। उनका कहना था कि अधिक संख्या में पेड़ लगाकर पृथ्वी का तापमान कम किया जा सकता है और पर्यावरण को भी बचाया जा सकता है। इस मौके पर प्रबंधक रोहित सांगवान, संजीव कुमार, निदेशक संचित कुमार, जितेश सांगवान, प्रधानाचार्या शितांशी चौधरी, सिम्पल चौधरी आदि मौजूद थी। ग्लोबल पब्लिक स्कूल में भी पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने गोष्ष्ठी में पृथ्वी को सुरक्षित बनाए रखने की अपील की। उनका कहना था कि मनुष्य के रहने के लिए पृथ्वी ही एकमात्र ग्रह है। बच्चों ने जल स्रोत बचाने की अपील की। इस मौके पर प्रधानाचार्या राजेश्वरी एस, कुसुमांजलि आदि मौजूद थी।
छात्र-छात्राओं को समझाया पृथ्वी दिवस का महत्व
फोटो
हसनपुर। स्कूल कॉलेजों में शुक्रवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्रों को पृथ्वी दिवस का महत्व समझाया गया। पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।

नगर की जीडी एकेडमी मोर वाली कोठी में पृथ्वी दिवस मनाया गया। छात्राओं के द्वारा विद्यालय में पौधारोपण किया। प्रधानाचार्य ने छात्राओं को पृथ्वी दिवस का महत्व समझाया। पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी। उधर, एसएलजे पब्लिक स्कूल नॉलेज पार्क में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यावरण संरक्षण को लेकर बच्चो ने चित्र बनाए। सलोनी ने प्रथम स्थान, प्रवीन ने दूसरा स्थान एवं कशिश तीसरे स्थान पर रही। कक्षा प्रथम की छात्रा मनवी नारायन एवं छात्र व्योम कपासिया ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत हर घर जल के अंतर्गत एकीकृत विद्यालय झुंडी माफी में कार्यक्रम का आयोजन किया। इंचार्ज अध्यापक विनोद कुमार गौतम, जिला समन्वयक मो.नूर आलम एवं सरताज, सहसमन्वयक निरंकार मिश्र, खुर्शीद आलम, रितेश तथा को-आर्डिनेटर आदित्य प्रताप, स.अ. अनिल कुमार, देवराज सिंह, जीशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed