{"_id":"64b593698c3972e4cc0d8187","slug":"shiva-devotees-gathered-in-the-temples-on-the-second-monday-of-sawan-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-1238-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सावन के दूसरे सोमवार को मंदिरों में उमड़े शिवभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सावन के दूसरे सोमवार को मंदिरों में उमड़े शिवभक्त
Tue, 18 Jul 2023 12:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। सावन के दूसरे सोमवार पर मंदिरों में शिवभक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने विधिविधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख शांति की कामना की। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर गूंज उठे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया है।
दिनभर कांवड़ियों का हरिद्वार से जल लेकर आने और जल चढ़ाने का सिलसिला चलता रहा। कांवड़िये परिजनों के साथ शिवालयों में पहुंचते रहे। नगर के प्राचीन वासुदेव तीर्थ मंदिर, नौगांवा सादात गजस्थल, शिव मंदिर पीला कुंड, धनौरा में पत्थर कुटी मंदिर, गजरौला में राम मंदिर और हसनपुर में शिवाला मंदिर समेत जिलेभर के दो दर्जन से अधिक मंदिरों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जलाभिषेक कराया गया। मंदिरों पर पुलिस सादे कपड़ों में तैनात रही। परिसर में आ रहे संदिग्ध प्रतीत होने वाले लोगों की चेकिंग की। कई लोगों की तलाशी भी ली गई और लोगों से पूछताछ की गई। जलाभिषेक करने का सिलसिला दिनभर चलता रहा। शिवालयों में अभिषेक पूजन के साथ हर-हर महादेव के जयकारे गूंज सुनाई दी। घंटियों की गूंज के बीच शिव चालीसा और पंचाक्षरी के स्वर भी गूंजे। युवाओं ने डीजे के साथ ब्रजघाट, हरिद्वार और गोमुख से डांक कांवड़ में गंगाजल लेकर लौटे शिवभक्तों ने कड़ी सुरक्षा के बीच जलाभिषेक कर कांवड़ चढ़ाई।
-- -- --