फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Shikshamitras raised their voice at BSA office

Amroha News: शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय पर भरी हुंकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitras raised their voice at BSA office
अमरोहा। अपनी मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए डॉ. मोनिका को सौंपकर सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शिक्षामित्रों की समस्याओं के निराकरण और पुन: सहायक अध्यापक पर समायोजित करने की मांग को लेकर शिक्षकों के संगठन भी शिक्षामित्रों के साथ आ गए हैं। सोमवार को जिले के परिषदीय और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक संगठन बीएसए कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदर्शन करते हुए कहा कि शिक्षामित्रों के समक्ष उनके परिवार के भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। अध्यादेश के माध्यम से शिक्षामित्रों को पुनः सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त किया जाए। इस प्रक्रिया के पूर्ण होने तक समान कार्य और समान वेतन व समान सुविधाएं प्रदान की जाएं। महिला शिक्षामित्रों को उनके ससुराल के जनपद के विद्यालयों में स्थानांतरण पाने का अवसर प्रदान किया जाए। शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालय व निकटतम विद्यालय में वापस होने का अवसर प्रदान किया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान जिला अध्यक्ष फारूक अहमद, प्रांतीय मंत्री नाजिम हुसैन, जिलाध्यक्ष यूपी जूनियर शिक्षक संघ विकास चौहान, जिलाध्यक्ष विशिष्ट बीटीसी शाहनवाज खान सैफी साबरी, जिलाध्यक्ष यूपी बीटीसी शिक्षक संघ जमशेद शरीफ, ब्लॉक अध्यक्ष बृजपाल सिंह, नीरज कुमार, मंगल सिंह सैनी, राम सिंह, मतीन अहमद, डाॅ. विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed