{"_id":"694ee8c6781a02caf30abcaf","slug":"shiksha-mitra-his-wife-and-daughter-beaten-with-sticks-accused-in-custody-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-154268-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शिक्षामित्र, पत्नी व बेटी को लाठी से पीटा, आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शिक्षामित्र, पत्नी व बेटी को लाठी से पीटा, आरोपी हिरासत में
विज्ञापन
गजरौला। दबंगों ने छत पर चढ़कर शिक्षामित्र, उसकी पत्नी और बेटी को लाठी से पीट कर घायल कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया। गांव में गई पुलिस ने कई आरोपी हिरासत में लिए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
मामला थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर बुजुर्ग का है। यहां पर शिक्षामित्र तेजपाल सिंह का परिवार रहता है। उनका सगे भाई नेमपाल से पुराना विवाद चल रहा है। जिसको लेकर शुक्रवार शाम पांच बजे नेमपाल के बेटों ने लाठी डंडों से लैस होकर हमला कर दिया। वह काफी देर तक शिक्षामित्र के मेन गेट पर लाठी-डंडे बरसाते रहे। गेट पर ईंट पत्थर भी मारे। जान बचाने को शिक्षामित्र व उनकी पत्नी सुधा और बेटी सृष्टि छत पर छिप गए। दबंगों ने छत पर चढ़कर तेजपाल पर लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद उनकी पत्नी व बेटी पर लाठी-डंडे से हमला करते रहे। मां-बेटी चीखती चिल्लाती रहीं, लेकिन किसी की हिम्मत बीच बचाव की नहीं हुई।
इस दौरान ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया। इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर का कहना है कि कुछ आरोपी हिरासत में लिए हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद