{"_id":"6887daabb347823fea037198","slug":"she-fell-in-love-on-instagram-and-refused-to-live-with-her-husband-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-144716-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार तो पति संग रहने से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार तो पति संग रहने से किया इन्कार
Tue, 29 Jul 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। क्षेत्र निवासी एक महिला की इंस्टाग्राम पर एटा जिले के युवक से दोस्ती हो गई। कुछ ही दिनों में दोस्ती प्यार में बदल गई। महिला दो बच्चों की मां है। 28 दिन पहले विवाहिता प्रेमी के साथ चली गई तो पति मनाकर अपने साथ ले आया। अब विवाहिता ने कोतवाली में पहुंचकर पति के साथ रहने से इन्कार कर दिया। वह बोली पति के नहीं प्रेमी के साथ रहेगी। पुलिस ने विवाहिता को समझाकर उसके मायके वालों के सुपुर्द कर दिया।
मुरादाबाद जिले के बिलारी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक दिल्ली में राजमिस्त्री है। 2021 में उसकी शादी संभल जनपद के असमौली थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद युवक पत्नी को लेकर दिल्ली में रहने लगा। उसके दो बच्चे भी हैं। इस दौरान विवाहिता की पहचान इंस्टाग्राम पर जनपद एटा के एक युवक से हो गई। दोनों की मोबाइल पर बातचीत होने लगी। देखते ही देखते दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
एक जुलाई को वह दिल्ली में ही दोनों बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी। जानकारी मिलने पर पति एटा पहुंचा और पत्नी को समझाकर उसे अपने साथ घर ले आया था। इसके बाद भी विवाहिता प्रेमी के साथ बात करती रही। विवाहिता के सास-ससुर डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किराए पर रहते हैं। ससुर हाईवे स्थित फैक्टरी में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विवाहिता ने पति से कहा कि वह तीज मनाने मायके जाएगी। इस पर पति ने उसे पिता के पास भेज दिया। अब रविवार को पति जब उसे बुलाने पहुंचा तो विवाहिता ने पति के साथ जाने से इन्कार कर दिया। दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट भी हुई। विवाहिता कोतवाली पहुंच गई। पुलिस ने विवाहिता के मायके वालों को भी बुला लिया। विवाहिता ने पति के साथ जाने से साफ इन्कार कर दिया। कहा कि वह प्रेमी के साथ रहेगी। दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के आधार पर विवाहिता को उसके मायके वालों के साथ भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि विवाहिता अपनी मर्जी से मायके वालों के साथ चली गई है। तहरीर नहीं मिली है।