फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   shaukats finger at trigger

शौकत की अंगुलियां चलते ही ‘जी’ उठती है लकड़ी

Wed, 05 Apr 2017 01:25 AM IST
अनिल चौहान/अमर उजाला अमरोहा
अनिल चौहान/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 05 Apr 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
shaukats finger at trigger
अमरोहा के गांव सैदनगली में लकड़ी की प्रतिमा तैयार करते शौकत अली। - फोटो : amar ujala
भारत में हुनरमंदों की कमी नहीं हैं। ऐसा ही एक हुनरमंद अमरोहा के एक छोटे से गांव सैदनगली में रहता हैं। उसकी अंगुलियां जब लकड़ी पर चलतीं है तो लकड़ियां ‘जी’ उठती हैं। यह हुनरमंद ब्रिटेन की पूर्व महारानी एलिजाबेथ के अलावा भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का चेहरा भी लकड़ी पर उकेर चुका है।
विज्ञापन


अपनी हाथों की कलाकारी के बूते ही उसने देश के अलावा विदेशों तक में अलग पहचान बनाई है। बड़े एक्सपोर्टर्स की डिमांड को पूरा कर हाथों का यह हुनर विदेशी सरजमीं पर भी जलवा बिखेर रहा है। 
विज्ञापन


हसनपुर ब्लाक क्षेत्र गांव सैदनगली निवासी 65 वर्षीय शौकत अली सैफी अब तक 1000 से अधिक मूर्तियां तैयार कर चुके हैं। इस हुनरमंद को दिल्ली, नोएडा, हैदराबाद, मुंबई चेन्नई सहित कई बड़े शहरों के एक्सपोर्टरों के जरिए देश ही नहीं विदेशों से आर्डर मिलते हैं। हाथों की कलाकारी विदेशी टूरिस्टों का ध्यान आकर्षित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कला प्रेमियों को उनका हुनर बांध लेता है। लकड़ी पर दस्तकारी करने की इस कला में वह इतने पारंगत हैं कि सामने कोई बैठ जाए, कुछ देर में ही लकड़ी पर उसकी शक्ल उकेर देते हैं। हिंदू देवी देवताओं की मूर्ति ही नही पत्थर पर जंगली जानवरों की तमाम मूर्तियां उनके द्वारा बनाई है। यदि लकड़ी के इन ताबूतों में भगवान जान डाल दे तो मानों वह बोल उठेंगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed