फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   sharab ka virodh tez

शराब का दुकान का विरोध, लाठी-डंडे लेकर सड़क पर महिलाएं

Wed, 05 Apr 2017 01:26 AM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Apr 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
sharab ka virodh tez
शराब की ‌खिलाफत
आबादी के बीच शराब की दुकानों को बंद कराने को लेकर जिले में जगह-जगह किया जा रहा विरोध अब जनव्यापी होता जा रहा है। मंगलवार को जहां रजबपुर इलाके के कालाखेड़ा में लोगों ने बीच आबादी में चल रही दुकान हटवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर दुकान पर अपना ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं, शहर से सटे अतरासी मार्ग स्थित लक्ष्मण वाली मड़ैया गांव में शराब के विरोध में महिलाएं लाठी-डंडे लेकर सड़क पर आ गईं। आंशिक रूप से जाम भी लगाया गया। नारेबाजी कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि गांव में किसी भी कीमत पर शराब की दुकान नहीं चलने देंगे।

विज्ञापन


रजबपुर के कालाखेड़ा गांव में मंगलवार की सुबह ग्रामीण शराब के देशी ठेके पर एकत्र हुए। बीच आबादी में चल रहे ठेके को हटवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। शराब के ठेके पर अपना ताला जड़ दिया। नारेबाजी कर ग्रामीणों ने कहा कि बीच गांव में ठेका नहीं चलने देंगे। यहां शराबी रोजाना हंगामा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शराब पीकर राहगीरों पर अभद्र टिप्पणी करते हैं। महिलाओं और युवतियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बच्चों पर शराब का बुरा असर पड़ रहा है। साथ ही घरों में तमाम झगड़ों की जड़ भी शराब ही है। किसी भी हालत में शराब की दुकान गांव में नहीं चलने देंगे।

 

इस दौरान नीरू, सविता, साहिबा, जुबैदा, मनोज, खालिद, रामनंदी, मनीष प्रधान, बंटी, इकरार, बलवीर सिंह, गंगा सहाय आदि रहे। उधर, शहर से सटे लक्ष्मण वाली मड़ैया गांव में भी सुबह महिलाओं ने शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन किया। हाथों में लाठी-डंडे लेकर महिलाएं सड़क पर आ गईं।

 

ईंट पत्थर रखकर अतरासी मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान कई लोग भी साथ थे। शराब के ठेके के विरोध में सड़क पर आईं महिलाओं ने कहा कि शराब घरों की बर्बादी का कारण बनी है। खून पसीने की कमी को लोग शराब पीकर उड़ा रहे हैं। गांव से हटाकर शराब की दुकान कहीं दूसरी जगह ले जाई जाए। जिससे गांव को बर्बादी से बचाया जा सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed