{"_id":"65a444a25b76efec3702383b","slug":"shaped-the-future-with-a-speller-helped-others-too-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-12178-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: स्पेलर से भविष्य संवारा, दूसरों को भी दिया सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: स्पेलर से भविष्य संवारा, दूसरों को भी दिया सहारा
विज्ञापन
हसनपुर। कभी सिलाई मशीन चलाकर घर और परिवार को संभालने वाली सोनिया प्रजापति आज अपने परिवार के परंपरागत व्यापार को मजबूती के साथ आगे बढ़ा रही हैं। पति के साथ मिलकर स्पेलर मशीन चलाकर खुद का भविष्य संवार रही हैं और दूसरों को भी सहारा दे रही हैं। सोनिया प्रजापति महिला स्वावलंबन का एक जीता जागता उदाहरण हैं।
नगर के मोहल्ला मनिहारान में रमेश कुमार प्रजापति की पत्नी सोनिया प्रजापति अपने कार्याें से दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। उनकी शादी करीब सोलह साल पहले हुई थी। जब शादी हुई थी तो परिवार को मजबूती देने के लिए सोनिया प्रजापति ने घर पर ही सिलाई मशीन चलानी शुरू कर दी। जिससे वह अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान कर सकें। सिलाई मशीन चलाकर खुद स्वावलंबी बनीं तो दूसरी महिलाएं भी उनके पास सिलाई सीखने पहुंचने लगी। सोनिया प्रजापति बताती हैं कि बीस से अधिक युवतियाें को सिलाई का कार्य सिखाकर दक्ष किया। आज वही कार्य उनकी आजीविका का साधन बना हुआ है।
एक समय ऐसा आया जब परिवार का पुराना व्यवसाय लड़खड़ाने लगा। तो सोनिया प्रजापति ने रहरा अड्डा पर स्थित अपनी पुरानी दुकान में नई स्पेलर मशीन लगाकर खुद ही कार्य किया। सरसों की पिलाई कर उसका तेल बेचना शुरू किया। जिससे अच्छा मुनाफा हो रहा है। सोनिया प्रजापति बताती हैं कि पिछले आठ साल से वह अपने पति रमेश कुमार प्रजापति के स्पेलर से तेल पिलाई एवं तेल बेचने का व्यवसाय संभाले हुए हैं। स्पेलर की दुकान पर उन्होंने कई लोगों रोजगार भी दिया है। कभी एक तो कभी दो लोग सहायता के रूप में दुकान रहते हैं। उन्हें भी रोजगार मिलता है।
विज्ञापन
-- -- -- -
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की हैं जिला संयोजक
हसनपुर। सोनिया प्रजापति राजनीति में भी सक्रिय भूमिका में हैं। वर्तमान में उन्हें भारतीय जनता पार्टी में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के जिला संयोजक की जिम्मेदारी मिली हुई। सिलाई मशीन और अपने व्यवसायिक कार्य करते हुए वह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गांव-गांव, घर-घर जाकर एवं कार्यक्रमों में बेटियों के संरक्षण की बात करती हैं।
-- -- --