फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   shama could not filled nomination

शमा नहीं दाखिल कर सकी पर्चा, आरओ से नोकझोंक

Fri, 27 Jan 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 27 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
shama could not filled nomination
चुनाव
शमा एजाज का आरोप है नामांकन कक्ष में दो बजकर 45 मिनट पर प्रवेश करने के बाद भी पर्चा दाखिल नहीं करने दिया गया। शमा पर्चा दाखिल करने को लेकर नामांकन कक्ष के बाहर पांच बजे तक खड़ी रहीं। आरओ के मना करने पर पुलिस ने उन्हें नामांकन कक्ष में नहीं घुसने दिया। वहीं शमा ने पर्चा दाखिल करने को डीएम से लेकर आब्जर्वर तक गुहार लगाई। आखिर में बगैर पर्चा दाखिल किए ही उन्हें कलेक्ट्रेट से वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन


मोहल्ला लकड़ा की रहने वाली शमा एजाज नकवी शुक्रवार को किसान शक्ति जे पार्टी से पर्चा दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंची। उनका कहना है कि वह दो बजकर 25 मिनट पर नामांकन कक्ष में प्रवेश किया था। उनका आरोप है कि आरओ ने पर्चे में कुछ कमी बताकर उसे पूर्ण करने को नामांकन कक्ष से बाहर कर दिया। बाद में उन्हें नामांकन कक्ष में प्रवेश नहीं करने दिया। नामांकन कक्ष में प्रवेश करने को लेकर पुलिस ने उनकी काफी नोकझोंक भी हुई। आरओ कक्ष में बैठे आब्जर्वर तक से नहीं मिलने दिया गया। 
विज्ञापन


शमा ने डीएम से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पर्चा दाखिल करने को लेकर शाम पांच बजे तक नामांकन कक्ष के बाहर खड़ी रहीं। नामांकन कक्ष से बाहर आई आब्वर्जर विनीता वोहरा से गुहार लगाई। उन्होंने आरओ से पूछा क्या ये महिला सही कह रही हैं, आरओ ने जवाब दिया, सर इन्होंने तीन बजे के बाद नामांकन कक्ष में प्रवेश किया है, इसी लिए इनका पर्चा दाखिल नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


शमा की आरओ से नोकझोंक हुई, लेकिन उनका पर्चा दाखिल नहीं हुआ। शमा ने गुस्से में आकर आरओ के पैरों में पर्चा फेंक दिया। और वहां से चली गई। आरओ संजीव यादव ने बताया कि शमा एजाज ने तीन बजे के बाद नामांकन कक्ष में प्रवेश किया था, इसी लिए उनका पर्चा दाखिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed