{"_id":"677ae587488bd5e05505589c","slug":"shakir-won-gold-in-shot-put-and-adnan-won-gold-in-200-meter-race-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-132038-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शाकिर ने गोला फेंक तो अदनान ने 200 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शाकिर ने गोला फेंक तो अदनान ने 200 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड
Mon, 06 Jan 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 06 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। इंडो-नेपाल यूथ गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया प्रतियोगिता में शाकिर अली ने गोला फेंक तो अदनान ने 200 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश व जनपद का नाम रोशन किया है। कॉलेज पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।
31 दिसंबर से तीन जनवरी तक नेपाल के रंगशाला स्टेडियम पोखरा में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पंडित दीनदयाल राजकीय इंटर काॅलेज के कक्षा दस के छात्र शाकिर अली व अदनान समेत आठ खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के गोला फेंक में शाकिर अली ने गोल्ड मेडल जीता तो वहीं दो सौ मीटर दौड़ में अदनान ने भी गोल्ड मेडल हासिल किया।
कोच हरमेंद्र उर्फ विक्की ने बताया कि दोनों खिलाड़ी बहुत ही प्रतिभावान हैं। वह उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। कॉलेज पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य धर्म सिंह ने कहा कि खेलों से जहां शारीरिक विकास होता है, वहीं उसका सर्वागींण विकास होता है। हमें पढ़ाई के साथ खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए। इस दौरान डॉ. खुर्शीद, नितिन, सूबेदार मोहम्मद अय्यूब, मोहम्मद कय्यूम, फारूक अली, मोहम्मद अकील मौजूद रहे।