फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Several proposals passed including construction of new roads

Amroha News: क्षेत्र में नई सड़कें, नाले बनाने समेत कई प्रस्ताव पारित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Several proposals passed including construction of new roads
अमरोहा। विकास खंड कार्यालय में आयोजित बैठक में पंचम राज्य वित्त 15वीं वित्त के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों को कराने जाने को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए। जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। ग्राम प्रधानों की समस्याएं सुनकर उन्हें हल कराने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लॉक परिसर में क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख गुरेंद्र सिंह ढिल्लो ने कहा कि क्षेत्र में वर्षा ऋतु को लेकर अभी से पौधरोपण की तैयारी कर लें। जिससे अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं जा सकें। अमृत सरोवरों को स्वच्छ करके पौधरोपण करें, जिससे अमृत सरोवर को बनाने का मकसद पूरा हो सके। क्षेत्र में जहां भी सड़क, नाला निर्माण की आवश्यकता हो तो तत्काल अवगत कराएं। जिससे समय रहते इंटर लाकिंग के माध्यम से सड़के बनाई जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में स्कूल खुलने वाले हैं, तो ऐसे में शिक्षा विभाग के अधिकारी बच्चों को स्कूल लाने के लिए अभी से तैयारी कर लें। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों की शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण के आदेेश दिए। इसके साथ ही मनरेगा, मुख्यमंत्री आवास योजना,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पेंशन योजना, जल निगम एवं शिक्षा विभाग, वन विभाग के द्वारा जारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। संचालन बीडीओ लक्ष्मन प्रसाद ने किया। इस दौरान मदनपाल सिंह ढिल्लो, सुनील कुमार, विपिन कुमार, हरीश कुमार, सतेंद्र सिंह, प्रकल कुमार शर्मा, जयकिशोर, शहरोज अली, सुमित कुमार, पुष्पा, हेमलता, रामवीर सिंह, विपिन कुमार तोमर, रवि कुमार सागर, धर्मपाल सिंह, राजीव वर्मा, बिलाल, इब्राहीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article