फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Seven of BJP's ten SP candidates have forfeited their bail

पंचायत चुनाव ः भाजपा के सात तो सपा के दस प्रत्याशियों की जमानत जब्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Seven of BJP's ten SP candidates have forfeited their bail
अमरोहा। जिला पंचायत का चुनाव विधानसभा 2022 का सेमीफाइनल माना जा रहा था। राजनीतिक दलों ने जीत के लिए हर अस्त्र आजमाया लेकिन परिणाम आने के बाद राजनीतिक दलों की असलियत सामने आ गई। भाजपा के समर्थित सात प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। वार्ड 23 के प्रत्याशी उपदेश 10वें स्थान पर फिसल गए हैं। सपा के 10 प्रत्याशियों का जमानत जब्त हो गया है। जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष रेनू चौधरी भी हार गई हैं। यह चौथे स्थान पर रहीं है। सबसे खराब प्रदर्शन कांग्रेस का रहा है। कुल 20 प्रत्याशी उतारे, लेकिन कहीं भी जमानत नहीं बचा सके। नवगठित पार्टी आजाद समाज पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। वार्ड 27 में प्रत्याशी सोफिया रनर रहीं है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने कुल 12 प्रत्याशी उतारे थे वार्ड 27 में सोफिया रनर रहीं हैं। पेश है पहली कड़ी में भाजपा, सपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और आजाद समाज पार्टी के जमानत जब्त होने वाले प्रत्याशियों का ब्योरा।
विज्ञापन

भाजपा की सात जगहों पर जमानत जब्त, वार्ड 23 में उपदेश 10वें स्थान पर
वार्ड दो के शुभम पांचवें नंबर पर हैं। वार्ड छह के चमन सिंह तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। वार्ड 14 से विजय वीर पांचवें स्थान पर है। वार्ड 17 में द्रोपदी तीसरे स्थान पर है। भाजपा के 21 से सर्वेश वर्मा की जमानत जब्त हो गई। वार्ड 23 में भाजपा के उपदेश कुमार 10 वें स्थान पर हैं। वार्ड 27 में सोनिया को पांचवां स्थान है। इनमें से किसी की भी जमानत नहीं बची।
विज्ञापन

सपा से जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष रेनू भी नहीं बचा सकती जमानत
वार्ड चार में शहाना खातून तीसरे स्थान पर हैं। वार्ड पांच में जितांबर चौथे स्थान पर हैं। वार्ड नौ के कृपाल सिंह चौथे स्थान पर हैं। वार्ड 13 के आरिफ खान छठे नंबर पर है। वार्ड 14 की रेनू चौधरी चौथे नंबर पर हैं। यह जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वार्ड 23 के आफताब खान नौंवें स्थान पर हैं। वार्ड 24 में प्रीति को सातवां स्थान है। वार्ड 25 में मोहम्मद मियां को तीसरा स्थान मिला है। सपा के वार्ड 26 में ओमपाल सिंह तीसरे नंबर पर है। वार्ड 27 में परवीन जहां को छठां स्थान है। सभी जमानत बचाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने 20 प्रत्याशी उतारे, जमानत नहीं बचा पाए प्रत्याशी
वार्ड एक में सुदेश चौथे नंबर पर है। वार्ड दो में इदरीश मलिक छठे नंबर पर हैं। वार्ड चार में नसरीन जफर सातवें स्थान पर हैं। वार्ड पांच में सुरेंद्र सिंह सातवें स्थान पर हैं। वार्ड छह में रफाकत अली छठे नंबर पर है। वार्ड नौ में नकुल पंवार सातवें स्थान पर हैं। वार्ड 10 में अमरजीत देवल, वार्ड 11 में जाहिद और वार्ड 12 में रजब अली अपने वार्ड में छठे स्थान पर हैं। वार्ड 13 में कामिल खान सातवें स्थान पर हैं। वार्ड 15 में गोमती छठे स्थान पर हैं। वार्ड 16 में खुर्शीद 23 वें नंबर पर है। वार्ड 18 में अशोक कुमार सातवें स्थान पर हैं। वार्ड 20 में उर्मिला सातवें स्थान पर हैं। वार्ड 21 में अमरुद्दीन सातवें स्थान पर हैं। वार्ड 23 में मोहम्मद जैद 11 वें स्थान पर हैं। वार्ड 24 में जूली ने बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि चौथे नंबर पर है। कांग्रेस के वार्ड 26 में नरेंद्र चौधरी सातवें नंबर पर है। वार्ड 27 में सायदा खातून आठवें स्थान पर है।
आम आदमी पार्टी से केवल वार्ड 21 मे समर्थित आकिब जीते, सभी के जब्त
वार्ड चार में आबिदा 10वें स्थान पर हैं। वार्ड सात में हरपाल सिंह सातवें स्थान पर हैं। वार्ड नौ में धीरेंद्र सिंह 10 वें स्थान पर हैं। वार्ड 12 में जावेद 14वें स्थान पर हैं। वार्ड 13 में जयप्रकाश नौंवें स्थान पर हैं। वार्ड 16 में इश्तियाक खान पांचवें स्थान पर हैं। वार्ड 15 में हुकूमदेई चौथे स्थान पर हैं। वार्ड 17 की मकसूदी सातवें स्थान पर हैं। वार्ड 18 से नरेंद्र सिंह छठे नंबर पर हैं। वार्ड 19 में सातवें नंबर पर सरक गई है। वार्ड 20 में रेखा देवी पांचवें स्थान पर हैं। इसके अलावा वार्ड 21 में समर्थित आकिब चौधरी चुनाव जीत गए हैं। वार्ड 22 में नाजिया बानो छठे स्थान पर हैं। वार्ड 23 में शाकिर हुसैन सातवें स्थान पर हैं। वार्ड 27 में संजीदा खातून 27वें नंबर पर है। इनकी जमानत जब्त हो गई।

आजाद समाज पार्टी: 12 सीट पर लड़ीं
पार्टी के सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है। वार्ड आठ में चंद्रशेखर तीसरे स्थान पर हैं। वार्ड नौ में रणवीर सिंह, 10 में महबूब अली और 11में अलीमुद़्दीन पांचवे स्थान पर हैं। वार्ड 14 में शानू मोअज्जम को तीसरा स्थान मिला है। वार्ड 15 में जरीना पांचवें स्थान पर हैं। वार्ड 19 में किशनवती सातवें स्थान पर हैं। वार्ड 20 में धर्मी तीसरे स्थान पर है। वार्ड 21 में मुनव्वर छठे स्थान पर है। वार्ड संख्या 22 में अकलीमा आठवें स्थान पर हैं। वार्ड 25 में तैयब खान पांचवे स्थान पर हैं। वार्ड 27 में सोफिया रनर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed