{"_id":"68683bdce2849d70b90b61c6","slug":"seven-miscreants-from-moradabad-arrested-while-plotting-theft-six-incidents-revealed-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-143056-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चोरी की साजिश रचते मुरादाबाद के सात बदमाश गिरफ्तार, छह घटनाओं का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चोरी की साजिश रचते मुरादाबाद के सात बदमाश गिरफ्तार, छह घटनाओं का खुलासा
Sat, 05 Jul 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 05 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। रजबपुर पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस की मदद से चोरी की साजिश रचते मुरादाबाद के गिरोह के सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में मुरादाबाद का सराफ भी शामिल है, जो चोरों से सोने-चांदी के जेवर खरीदता था। आरोपियों ने रामपुर और अमरोहा जिले में हुईं चोरी की छह घटनाएं करना कबूल किया है। इनसे सोने-चांदी के जेवर व तीन लाख रुपये बरामद हुए है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वांछित एक हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई हैं।
शुक्रवार को एसपी अमित कुमार आनंद ने खुलासा करते हुए बताया कि पिछले दिनों रजबपुर, अमरोहा देहात थानाक्षेत्र व रामपुर के सैदनगली थानाक्षेत्र के गांवों में चोरी की घटना हुई थीं। इसके चलते लोगों दहशत बनी हुई थी। चोरी की घटनाओं को दर्ज कर पुलिस टीमें चोरों की तलाश में जुटी हुई थीं। बृहस्पतिवार रात रजबपुर एसओ कोमल तोमर की टीम ने एसओजी और सर्विलांस की मदद से शकरपुर गांव को जाने वाले रास्ते पर नहर की पुलिया के पास छह संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी बदमाश चोरी की घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम इरफान, अरमान, रिजवान व फुरकान निवासी मुंडिया मिलक उर्फ गंजो वाली भगतपुर, अनीश निवासी वारसी नगर जमा मस्जिद मुगलपुरा और सलमान निवासी बसावनपुर भोजपुर थाना मुरादाबाद बताया। आरोपियों के कब्जे से साढ़े तीन लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, तीन लाख रुपये, दो तमंचा, कारतूस और पिकअप बरामद हुआ है।
विज्ञापन
एसपी के मुताबिक सभी बदमाश गिरोह बनाकर चोरी की घटनाओं का अंजाम देते हैं। इसी गिरोह ने 19 अप्रैल रात रजबपुर थानाक्षेत्र के शकरपुर गांव में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। 22 जून की रात बागड़पुर, 20 जून को अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के जलीलपुर बक्काल व मुनीमपुर, 24 मई की रात सैदनगली थानाक्षेत्र के ककरोआ और 30 जून की रात रामपुर जनपद के सूरजपुर व करीमपुर के घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बाद में सभी आरोपियों ने चोरी के जेवर मुरादाबाद के मुगलपुरा थानाक्षेत्र के कानूनगोयान हाथी वाला मंदिर निवासी सराफ सचिन रस्तोगी को बेच दिए थे। आरोपियों की पूछताछ के तुरंत बाद पुलिस ने सुनार सचिन रस्तोगी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
चोरी का सामान बेचने गया हिस्ट्रीशीटर तस्लीम गिरफ्तारी से बचा
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि जिस समय पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ा था, उस समय मुरादाबाद के भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव गुआनगला निवासी हिस्ट्रीशीटर तस्लीम उर्फ डब्बू चोरी का सामान बेचने गया हुआ था। जिसके चलते वह गिरफ्तारी से बच गया। जल्द पुलिस में से गिरफ्तार कर लेगी। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम में लगी हुई हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कुख्यात अपराधी हैं गिरोह के सभी सदस्य
एसपी ने बताया कि पकड़े गए सभी चोर कुख्यात अपराधी हैं। आरोपी इरफान के खिलाफ 33 मुकदमे दर्ज पाए गए हैं, जबकि अरमान के खिलाफ 30 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, रिजवान के खिलाफ भी 21 केस में दर्ज पाए गए हैं, जबकि फुरकान के खिलाफ 17 और अनीश के खिलाफ आठ मुकदमे में दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपी सलमान के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज मिले हैं, जबकि सुनार सचिन रस्तोगी के खिलाफ पहला मुकदमा दर्ज हुआ है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम
एसपी ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करने वाली रजबपुर थाना पुलिस और एसओजी व सर्विलांस टीम को 25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया है।

गांव के बाहर बने घरों को बनाते थे निशाना
एसपी ने बताया कि सभी बदमाश चोरी के मुकदमों में कई बार जेल जा चुके हैं। गांव के बाहर या खेतों पर बने घरों को टारगेट करते हैं। साथ में अवैध असलाह लेकर चलते है। चोरी का सामान बेचकर रुपये आपस में बांट लेते है। अवैध धन अर्जित करने के लिए चोरी किए जेवरात रामपुर दोराया पर स्थित श्री बालाजी ज्वैलर्स के मालिक सचिन रस्तोगी व अन्य व्यक्तियों को बेच देते थे।