फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Seven lakh rupees were grabbed by showing another's plot

दूसरे का प्लाट दिखाकर सात लाख रुपये हड़पे, तीन पर एफआईआर दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Seven lakh rupees were grabbed by showing another's plot
दूसरे व्यक्ति का प्लाट दिखाकर शातिरों ने सात लाख रूपये हड़प लिए। न्यायालय के आदेश पर थाना देहात पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रजबपुर निवासी शमीम हैदर का आरोप है कि जनपद बिजनौर के चांदपुर निवासी रियासत, नोएडा के दादरी निवासी मोहम्मद सलीम व सम्भल के गांव जलालपुर लखोरी निवासी मदनपाल ने उन्हें बीते साल अपना प्लाट बेचने की बात की थी। देहात थाना क्षेत्र में छह महीना पहले कांकरसराय रोड पर प्लाट दिखाया था। प्लाट पसंद आने पर शमीम ने तीनों के खातों में सात लाख रुपये एडवांस ट्रांसफर भी कर दिए। उसे बाद में पता चला कि जो प्लाट दिखाया था, वह तीनों का नहीं है। वह किसी दूसरे व्यक्ति का प्लाट था। शमीम ने पैसे वापस मांगे तो तीनों टालते रहे। बाद में रियासत ने एक मई को उसे चेक दिया। परंतु वह बाउंस हो गया। उसने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की थी। पुलिस के द्वारा कार्रवाई न करने पर उसने न्यायालय की शरण ली। अदालत में 156(3) सीपीसी के तहत शिकायती पत्र गुजारा। जिस पर अदालत ने सुनवाई करते हुए थानाध्यक्ष देहात को विवेचना करने का आदेश दिया। न्यायालय के आदेश पर देहात थाना पुलिस ने रियासत, सलीम व मदनपाल के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ बृजेश कुमार ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed