फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Settlement plan started for settlement of stamp disputes, 45.14 lakh deposited

Amroha News: स्टांप वादों के निस्तारण को शुरू समाधान योजना शुरू, 45.14 लाख जमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Settlement plan started for settlement of stamp disputes, 45.14 lakh deposited
अमरोहा। कई वर्षों से लंबित चल रहे स्टांप वादों में कमी लाने के लिए समाधान योजना की शुरुआत की गई है। इसमें अर्थदंड की बचत कर केवल कम स्टांप शुल्क की राशि जमाकर वाद से राहत पाई जा सकती है। जनवरी माह में ऐसे 50 वादों का निस्तारण कर 45.14 लाख रुपये का स्टांप शुल्क जमा कराया गया है। यह योजना 31 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन

स्टांप के वादों का निस्तारण कर कमी लाने के लिए फिर से समाधान योजना की शुरुआत की गई है। इससे वादकारियों व पक्षकारों के समय व धन की बचत के साथ स्टांप देयों की वसूली से सरकारी राजस्व में वृद्धि भी होगी। स्टांप कमी में दोषी पाए गए लोग 10 गुना तक अर्थदंड अदा किए बिना ही मात्र स्टांप कमी की रकम जमा करके मुकदमे व अर्थदंड से छुटकारा पा सकते हैं। एआईजी स्टांप ने बताया कि इसके लिए केवल नियमानुसार देय ब्याज के साथ मात्र 100 रुपये का टोकन अर्थदंड देना होगा। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ पाने के लिए डीएम, एडीएम, एआईजी की कोर्ट तथा अपीलीय अदालतों में लंबित अपील और निगरानी वादों में पीठासीन अधिकारी को आवेदन देना होगा।
विज्ञापन

----

एक माह में हुआ 50 वादों का निस्तारण
समाधान योजना लागू होने के बाद वादों के निस्तारण में तेजी आई है। एआईजी स्टांप दीनानाथ वर्मा ने बताया कि जनवरी माह में डीएम कोर्ट में चार वादों का निस्तारण कर 23.43 लाख, एडीएम वित्त व राजस्व की कोर्ट में 30 वादों का निस्तारण कर 16.22 लाख व एआईजी कोर्ट में 16 वादों का निस्तारण कर 5.49 लाख रुपये समेत कुल 45.14 लाख रुपये का स्टांप शुल्क मय ब्याज के जमा कराया गया है। उन्होंने बताया कि कुल लंबित 261 वादों के सापेक्ष 50 वादों का निस्तारण होने के समाधान के लिए 16 आवेदन और मिले हैं। जिसके बाद शेष वादों की संख्या 195 रह जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article