फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sensation spread after finding dead body of youth on railway track

रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Sensation spread after finding dead body of youth on railway track
थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। खबर लगते ही आस पास के लोग भी इकट्ठा हो गए। काफी कोशिश के बाद भी मृतक की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी पर रखवाया। पुलिस का मानना है कि युवक की मौत ट्रेन से गिर कर हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर स्टेशन मास्टर से मिली कि थाना क्षेत्र में दरियापुर बुजुर्ग के निकट रेलवे लाइन पर एक 25 वर्षीय युवक ट्रेन से गिर गया है। उसकी मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पता लगने पर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। मृतक की पहचान कराने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके चलते पंचनामा भर कर शव को मोर्चरी पर रखवाया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि लग रहा है कि युवक की मौत ट्रेन से गिर कर हुई है। उसके कपड़े आदि से प्रतीत हो रहा है कि वह बिहार या पूर्वांचल का रहने वाला है। उसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed