{"_id":"6946f1d15e1787b4e3048c27","slug":"senior-doctor-dr-ashutosh-bhushan-sharma-dies-due-to-illness-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-153851-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.आशुतोष भूषण शर्मा का बीमारी से निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.आशुतोष भूषण शर्मा का बीमारी से निधन
विज्ञापन
गजरौला। श्रीरामलीला प्रबंध समिति के प्रबंधक, डॉक्टर एसोसिएशन के सचिव, ब्राह्मण सभा के नगर अध्यक्ष एवं पालिका के पूर्व सभासद डॉ.आशुतोष भूषण शर्मा का बीमारी के चलते मेरठ में निधन हो गया। तिगरी में रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
नगर के बस्ती मोहल्ला निवासी आशुतोष भूषण शर्मा (67)श्री श्याम मित्र मंडली के संरक्षक थे। बेहद मिलनसार स्वभाव के डॉ.आशुतोष का पिछले दिनों स्वास्थ्य खराब हो गया था। कुछ दिन बाद सुधार हो गया। अब फिर स्वास्थ्य बिगड़ गया। उनको मेरठ में भर्ती कराया गया था। जहां पर शनिवार दोपहर उनकी सांसें थम गईं।
जानकारी मिलते ही नगर व आस पास क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपने पीछे तीन बेटियों और बेटे का भरा पूरा परिवार छोड़ गए। पूर्व चेयरमैन रोहताश शर्मा, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा, भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह, डॉ.राजीव शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति भूपेंद्र सिंह, वरिष्ठ सपा नेता राहुल काैशिक, विपिन कौशिक ने उनके निधन पर परिजनों को सांत्वना दी। संवाद