{"_id":"606a20bc8ebc3ec86f6c1b3e","slug":"seized-rasgulla-to-lure-voters-one-arrested-hasanpur-news-mbd385248242","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को लुभाने को मंगाए रसगुल्ले पुलिस ने किए जब्त, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को लुभाने को मंगाए रसगुल्ले पुलिस ने किए जब्त, एक गिरफ्तार
हसनपुर पुलिस गिरफ्त में रूखालू से रसगुल्लों के साथ पकड़ा आरोपी।
- फोटो : HASANPUR
Link Copied
हसनपुर(अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव रुखालू में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं को लुभाने के लिए वितरित कराने के लिए मंगाए गए करीब 100 किलो रसगुल्ले मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जब्त कर लिए। मौके से ग्राम प्रधानी का दावेदार फरार हो गया। जबकि उसके रिश्तेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही मतदाताओं को प्रभावित करने का सिलसिला भी तेज हो गया है। गांवों में मतदाताओं को शराब एवं मिठाइयां परोसी जा रही हैं। इसके चलते पुलिस अधीक्षक सुनीति के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह के निर्देशन और सीओ सतीशचंद पांडेय के पर्यवेक्षण में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए आचार संहिता उल्लंघन को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाल संजय तोमर ने बताया कि रविवार सुबह को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गांव रूखालू में प्रधानी के दावेदार चंद्रसैन द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए रसगुल्ले मंगाए हैं। जिन्हें वितरित किया जाएगा। सूचना मिलते ही एसआई संजीव मलिक, एसआई घनश्याम शर्मा, रामचंद्र गंगवा और अरुण कुमार की टीम दावेदार के घर पहुंच गया। यहां से करीब सौ किलो रसगुल्ले बरामद किए। जो पॉलीथिन में एक-एक किलो के हिसाब से रखा हुआ था। मौके से चंद्रसैन के साले गांव पौरारा निवासी सोहनवीर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चंद्रसैन फरार हो गया। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।