फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   seel

बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे तीन अस्पताल व एक लैब सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
seel
अमरोहा। शिकायतों के आधार पर नोडल अधिकारी ने सोमवार को हसनपुर में क्लीनिकों पर छापेमारी की। अवैध रूप से संचालित तीन अस्पतालों और एक पैथोलॉजी लैब को सील किया। जबकि दो अस्पतालों पर स्वास्थ विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक स्टाफ नहीं था। सभी अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को नोडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह हसनपुर पहुंचे। यहां छह अस्पतालों पर छापेमारी की। इस दौरान दुआ हेल्थ केयर सेंटर, दुआ बाल क्लीनिक, दुआ पैथोलॉजी लैब और धन्वंतरी हॉस्पिटल को सील कर दिया। नोडल अधिकारी के मुताबिक चारों अस्पताल व लैब अवैध रूप से चल रहे थे। इनका रजिस्ट्रेशन नहीं था।
विज्ञापन

इसके अलावा मुस्कान और श्रीहर्ष क्लीनिक पर भी छापेमारी की गई। दोनों क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक स्टाफ नहीं था। नोडल अधिकारी ने बताया कि सभी अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। सात के भीतर जवाब मांगा गया। अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता तो अस्पताल संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed