फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Security guard dies in suspicious condition, fears of murder

Amroha News: सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Security guard dies in suspicious condition, fears of murder
नौगांवा सादात। थानाक्षेत्र के रजाकपुर गांव के रहने वाले निजी कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड तेजपाल (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव अपने ही खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक सिक्योरिटी गार्ड तेजपाल सिंह पुत्र हेमराज सिंह के परिवार में पत्नी पूनम के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। तेजपाल सिंह डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड थे। 24 घंटे की ड्यूटी करते थे। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार को ड्यूटी करने के बाद शाम आठ बजे घर आना था। लेकिन तभी तेजपाल सिंह ने अपनी पत्नी पूनम को फोन करके बताया कि वह मोहम्मदी की मढैंया में रहने वाली अपनी बहन हरवती के घर जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद 10:30 बजे पूनम ने फोन करके अपनी ननद हरवती से तेजपाल सिंह के घर पहुंचने के बारे में पूछा तो उसने मना कर दिया। बाद में तेजपाल सिंह का फोन बंद आने लगा। जिसके बाद परिजनों ने तेजपाल सिंह की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार की सुबह सात बजे भतीजी गुड़िया और भतीजे की पत्नी सविता खेत पर गन्ना छीलने पहुंची तो अपने ही खेत में तेजपाल सिंह की बाइक खड़ी हुई दिखाई दी। जबकि करीब पचास मीटर की दूरी पर तेजपाल सिंह अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। दोनों ननंद-भाभी ने मौके पर जाकर देखा तो तेजपाल सिंह की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर पंकज तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ अंजलि कटारिया ने भी मुआयना किया। पुलिस ने घटनास्थल से पानी की बोतल, खाने का सामान व शराब की खाली बोतल भी बरामद की। मृतक तेजपाल सिंह की जैकेट, मफलर और बेल्ट पास में ही पड़े मिले। जबकि उनके मुंह से खून आ रहा था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed