Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Efforts to connect the Tigri-Garh fair gain momentum; construction of a pontoon bridge over the Ganga begins.

Amroha News: तिगरी-गढ़ मेले को जोड़ने की कवायद तेज, गंगा पर बनने लगा पैंटून पुल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Efforts to connect the Tigri-Garh fair gain momentum; construction of a pontoon bridge over the Ganga begins.
अमरोहा/गजरौला। तिगरी और गढ़ गंगा मेले को जोड़ने के लिए गंगा पर 200 मीटर लंबे पैंटून पुल का निर्माण शुरू हो गया है। पुल पर मुरादाबाद और अलीगढ़ से मंगाए गए 40 पीपे लगाए जाएंगे। मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा की पैरवी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पहली बार दोनों मेलों को पुल से जोड़ा जा रहा है। करीब आठ दशक बाद तिगरी और गढ़ एक हो जाएंगे। 30 से 40 लाख श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के बीच आठ दिन में पुल तैयार करना प्रशासन के लिए चुनौती है।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले उत्तर भारत के प्रमुख तिगरी गंगा मेले और दूसरी तरफ लगने वाले गढ़ गंगा मेले का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा है। 20 नवंबर को देवोत्थान एकादशी पर तिगरी मेले का विधिवत शुभारंभ होगा। राजकीय घोषित तिगरी मेले को गढ़ मेले से जोड़ने के लिए विधायक राजीव तरारा काफी समय से प्रयास कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से पैंटून पुल बनाने की मांग की थी।
विज्ञापन

दो महीने पहले हापुड़ और अमरोहा के अधिकारियों ने बैठक कर मंथन किया था। कमिश्नर मुरादाबाद ने दोनों जिलों के अधिकारियों के साथ गंगा का निरीक्षण किया तो चौड़ाई अधिक होने के कारण पुल निर्माण की संभावना पर विराम लग गया था। इसके बावजूद विधायक पैरवी करते रहे। हाल ही में मुख्यमंत्री के सामने फिर मांग रखी, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को जल्द पुल बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार देर रात तक अधिकारियों ने मेले में भ्रमण कर निर्माण पर मंथन किया। मेला मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम धनौरा शैलेश दूबे ने बताया कि पुल निर्माण स्थल से दुकानें हटवा दी गई हैं। बुधवार दोपहर बाद तिगरी स्नान घाट के सामने निर्माण शुरू करा दिया गया। लोक निर्माण विभाग 40 पीपों की मदद से 200 मीटर लंबा पुल तैयार कर रहा है।
...
दोनों मेलों को जोड़ने के लिए गंगा पर पैंटून पुल बनाए जाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने प्रस्ताव रखा था। जिसको अमली जामा पहनाया जा रहा है। पुल बनाया जाना बड़ी अच्छी पहल है। इससे मेले भव्यता व दिव्यता और बढ़ेगी। पक्का पुल बनाए जाने को बल मिलेगा।
-राजीव तरारा, विधायक मंडी धनौरा
.....
तिगरी मेले पर पीपे का पुल बनाने का काम शुरु हो गया है। इसे हर हाल में 18 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। मेले का निरीक्षण किया गया है। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी तैयारियों को समय से पूरा कर लिया जाए।
-डॉ. नितिन गौड़, डीएम
......
पैंटून पुल 20 नवंबर तक तैयार हो जाएगा। इस पर लगने वाले पीपे मुरादाबाद व अलीगढ़ से मंगाए हैं। मुरादाबाद से पीपे आ गए। काम शुरू कर दिया गया है। इस पुल के माध्यम से दोनों मेलों को जोड़ने का काम किया जाएगा।
-गौरव रंजन, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
.........
सीएम की घोषणा के बाद शुरू हो जाता काम तो नहीं होती दिक्कत
अमरोहा। अगर प्रशासन मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद पैंटून पुल का काम शुरू कर देता, तो इतनी परेशानी नहीं होती और आनन-फानन में काम शुरू नहीं किया जाता। 18 जुलाई को मुख्यमंत्री ने अमरोहा में आयोजित एक रैली में तिगरी और गढ़ मेले को जोड़ने के लिए पुल बनाने की घोषणा की थी। जिस पर अधिकारियों ने हापुड़ के डीएम और अधिकारियों को संग बैठक की और मौके पर जाकर भी देखा, लेकिन फिर इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। काश उस समय ही प्रशासन पुल बनाने को सक्रिय हो जाता है, तो आज पुल बनाने के लिए इतनी जल्दबाजी नहीं करनी पड़ती और पुल पर आवागमन शुरू हो गया होता। अब मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद प्रशासन ने काम शुरू किया है। संवाद
....
आठ दशक बाद फिर एक होंगे तिगरी और गढ़ मेले
अमरोहा। करीब 80 वर्ष बाद तिगरी और गढ़मुक्तेश्वर के बीच गंगा पर अस्थायी पीपे का पुल बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे अमरोहा और हापुड़ के दोनों ऐतिहासिक कार्तिक गंगा मेले सीधे जुड़ेंगे। लाखों श्रद्धालुओं को राहत मिलने के साथ धार्मिक, सामाजिक, पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
बताया जाता है कि वर्ष 1945 तक गंगा पर नावों के सहारे बना अस्थायी पुल दोनों क्षेत्रों को जोड़ता था। श्रद्धालु तिगरी और गढ़ गंगा मेले में आने-जाने के लिए इसका इस्तेमाल करते थे। उस समय अमरोहा और हापुड़ जनपद नहीं बने थे। मेले के दौरान सांप्रदायिक तनाव के बाद सुरक्षा कारणों से तत्कालीन प्रशासन ने पुल हटवा दिया था। इसके बाद दोबारा पुल नहीं बन सका। पुल बनने से दोनों जिलों के 600 से अधिक गांवों के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी। फिलहाल तिगरी से गढ़मुक्तेश्वर जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। पुल बनने से दूरी और समय कम होगा। दोनों क्षेत्रों में रिश्तेदारियां अधिक होने के कारण लोगों का आवागमन भी आसान हो जाएगा। संवाद

---
लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगा फायदा
तिगरी में गंगा पर पुल बनने लाखों श्रद्धालुओं को फायदा मिलेगा। दोनों ओर के लोग आसानी से एक दूसरी तरफ आ जा सकेंगे। हालांकि यह पुल अस्थाई तौर पर बनाया जाएगा। बरसात के दिनों में इस पुल को हटा दिया जाएगा। तिगरी गंगा मेले में करीब 30 से 40 लाख श्रद्धालु पहुंचते हैं। दोनों तरफ का गंगा मेला ऐतिहासिक होता है। इस को उत्तर भारत का सबसे बड़ा गंगा मेला बताया जाता है।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed