फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   secretary suspend in fraud

16 लाख के अनियमितता में सचिव निलंबित, विभागीय कार्रवाई शुरु

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
secretary suspend in fraud
अमरोहा। घरोंट साधन सहकारी समिति में 16 लाख रुपये के वित्तीय अनियमितता में महकमा ने कार्रवाई की है। रजबपुर थाना में एफआईआर के बाद तत्कालीन सचिव राजाराम शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। वह जयतौली में तैनात रहा है। उसकी जगह बरतौरा के सचिव को जयतौली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विभागीय कार्रवाई शुरूहो गई है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने दो जनवरी के अंक में घरोंट साधन सहकारी समिति में 16 लाख से अधिक के गड़बड़झाले के मामले को उजागर किया था। तत्कालीन सचिव राजाराम पर नियम विरुद्ध तरीके से ब्याज के रूप में लाखों रुपये की क्षति पहुंचाने का आरोप है। ऋण में से 25 बकायेदारों का नाम बकाया सूची से हटाकर गबन को छिपाने का काम किया है। जिला सहकारी बैंक हसनपुर के शाखा प्रबंधक ने तत्कालीन सचिव राजाराम के खिलाफ रजबपुर थाना में धोखाधड़ी और गबन की एफआईआर कराई है। रजबपुर थानाक्षेत्र के हाकमपुर गांव निवासी राजाराम शर्मा की घरोंट साधन सहकारी समिति में सचिव के तौर पर तैनाती रही है। करीब 20 महीने की जांच रिपोर्ट में कमेटी ने सचिव को दोषी ठहराया है। माना जा रहा है कि पुलिस की जांच में गबन का आंकड़ा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed