{"_id":"688fc62faa98c450eb0fc82d","slug":"secretaries-are-being-punished-for-minor-mistakes-singh-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-145053-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी-छोटी गलतियों के लिए किया जा रहा सचिवों को दंडित : सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी-छोटी गलतियों के लिए किया जा रहा सचिवों को दंडित : सिंह
Mon, 04 Aug 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। गजरौला ब्लॉक सभागार में रविवार को ग्राम पंचायत अधिकारी संघ व ग्राम विकास अधिकारी संघ की सामूहिक बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि छोटी-छोटी गलतियों के लिए भी सचिवों को दंडित किया जा रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह व ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि वर्तमान में अधिकांश ग्राम पंचायत सचिव तनाव पूर्ण माहौल में कार्य कर रहे हैं। एक पंचायत सचिव अपने विभागीय कार्यों के साथ-साथ लगभग 20 अन्य विभागों के कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लिहाजा स्वाभाविक है कि सभी योजनाओं में जनपद टॉप में नहीं रह सकता। ऐसे में हर दूसरे महीने किसी न किसी योजना में प्रगति संतोषजनक नहीं होने के कारण समस्त सचिवों का वेतन बाधित कर दिया जाता है।
बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने के बाद ही रुका वेतन मिल पाता है, जबकि सरकार का आदेश है कि सभी कर्मचारियों को समय से वेतन मिलना चाहिए। कहा कि पूरे जनपद के सचिवों का मई माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है और गत वर्ष की वेतन वृद्धि भी अभी तक बाधित है। बैठक में सुमित कुमार, नीरज कुमार, राजकुमार, मोहित सिंह, रोहित कुमार, रामवीर सिंह, शहरोज, अनस आदि शामिल रहे।