{"_id":"663004d405f55aaf3c0b5e34","slug":"second-wife-beaten-for-asking-for-borrowed-money-report-filed-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-117801-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: उधार के रुयये मांगने पर दूसरी पत्नी को पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: उधार के रुयये मांगने पर दूसरी पत्नी को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
गजरौला। उधार लिए गए रुपये वापस मांगने पर पति ने अपनी दूसरी पत्नी, बेटियों और ससुर के साथ मिलकर पहली पत्नी के साथ मारपीट की। पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है।
नाईपुरा निवासी महिला का कहना है कि उसके पति वाहिद अली अपनी पहली पत्नी मोमिना के साथ गजरौला के लक्ष्मी नगर मोहल्ले में रहता है। आरोप है कि वाहिद ने बेटी की शादी करने के लिए उनसे साढ़े सात लाख रुपये उधार लिए थे। बीते बुधवार को वह अपने उधार के रुपये मांगने गईं। उनका आरोप है कि रुपयों का तकादा करने पर शौहर, सौतन मोमिना, सौतेली बेटियों इबा, सानिया और ससुर फरीद अली ने उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने मीना की तहरीर पर शौहर, सौतन, सौतेली बेटियों और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -- --