फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SDO trapped for raiding ultrasound center and abusing operator

अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापेमारी और संचालक से अभद्रता करने वाले एसडीओ फंसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:45 AM IST
सार

बिजली चोरी के शक में छापेमारी कर अल्ट्रासाउंड संचालक से अधिवक्ता करने के मामले में बिजली एसडीओ फंसते नजर आ रहे हैं।बिजली चोरी के शक में कार्रवाई की जा रही है।बिजली कटने के बाद सेंटर पर एक भी अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका, जबकि कई गंभीर मरीज वहां पर आए हुए थे।

विज्ञापन
SDO trapped for raiding ultrasound center and abusing operator

विस्तार

बिजली चोरी के शक में छापेमारी कर अल्ट्रासाउंड संचालक से अधिवक्ता करने के मामले में बिजली एसडीओ फंसते नजर आ रहे हैं। डीएम ने मामले में जांच बैठा दी है। वहीं एसडीएम ने एसडीओ को नोटिस जारी कर सत्रह सितंबर को अपने ऑफिस में तलब किया है।
विज्ञापन

नगर के आजाद रोड स्थित डीआईओएस कार्यालय के पास कृष्णा अल्ट्रासाउंड सेंटर है। अल्ट्रासाउंड सेंटर के मालिक डॉ.देवेंद्र सिरोही का आरोप था कि छह सितंबर को बिजली विभाग के एसडीओ ने औचक निरीक्षण के नाम पर अल्ट्रासाउंड सेंटर की बिजली काट दी। बिजली मीटर भी निकाल कर ले गए। जबकि उस समय वहां पर मरीजों की भीड़ लगी हुई। उन्होंने एसडीओ से गंभीर मरीजों का अल्ट्रासाउंड करने में व्यस्त होने की बात कही। फिर भी एसडीओ ने उनकी बात नहीं सुनी और कार्रवाई जारी रखी। आरोप लगाया कि उन्होंने अचानक चेकिंग का कारण पूछा तो एसडीओ ने कहा कि डॉक्टर तो लुटेरे होते हैं, बिजली चोरी भी करते हैं।
विज्ञापन

बिजली चोरी के शक में कार्रवाई की जा रही है। बिजली कटने के बाद सेंटर पर एक भी अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका, जबकि कई गंभीर मरीज वहां पर आए हुए थे। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड सेंटर पर उन्होंने सोलर प्लांट लगवा रखा है। इसके बावजूद वह प्रतिमाह लगभग पचास हजार रुपये बिजली बिल विभाग को अदा करते हैं। उनका आरोप था कि वे एसडीओ की टिप्पणी से बेहद आहत हैं। डॉक्टर ने घर समेत सेंटर पर लगे बिजली विभाग के तीनों कनेक्शन कटवाने की मांग की थी। इसके बाद आईएमए ने भी एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम से मुलाकात रोष व्यक्त किया था। इस मामले को गंभीरता से लेकर डीएम बीके त्रिपाठी ने एसडीएम सदर को मामले की जांच सौंप दी है। वहीं एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि एसडीओ को नोटिस जारी कर 17 सितंबर को अपने दफ्तर में तलब किया है। साथ ही विद्युत काटने या मीटर बदलने का कोई नोटिस जारी किया गया था या नहीं। फिलहाल मामले में एसडीओ फंसते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed