{"_id":"5a25a2fd4f1c1b87698bfb93","slug":"sdm-karyalay-per-pradarshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल बढ़ाए जाने पर भाकियू एसडीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल बढ़ाए जाने पर भाकियू एसडीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा में एडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू भानू के पदाधिकारी।
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन बैनर तले कार्यकर्ताओं और किसानों ने सोमवार को शेरगढ़ में पंचायत कर बिजली बिल बढ़ाए जाने के विरोध करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर बढ़ाए गए दामों को वापस लिए जाने की मांग की।
ब्लॉक अध्यक्ष काले सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के ग्रामीण क्षेत्र और निजी नलकूप के बिजली के दाम बढ़ाए हैं। जिसको लेकर किसान मंगलवार को अमरोहा कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करेंगे। बिजली विभाग द्वारा शेरगढ़ में बिजली की जांच की गई थी। आरोप लगाया कि जांच के दौरान अवर अभियंता अभिषेक यादव ने बिजली चोरी की रिपोर्ट ना करने के नाम पर दर्जनों किसानों से अवैध वसूली की है।
आरोप लगाया है कि जिन लोगों ने पैसे नहीं दिए उन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई।ं पंचायत के बाद यूनियन के कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में रामपाल, समरपाल, कैलाश सिंह, सुभाष सिंह, यूसुफ अली, पीतम समेत तमाम किसान मौजूद रहे।